{"_id":"60159df68ebc3e32f33c9f4f","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5623810103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगा पल्स पोलियो अभियान का आगाज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होगा पल्स पोलियो अभियान का आगाज, तैयारी पूरी
विज्ञापन
अयोध्या-पल्स पोलियो की जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी व सीएमओ
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के 1271 बूथों पर 3.26 लाख बच्चों को रविवार से पोलियो ड्राप दी जाएगी। शुक्रवार को अभियान के तहत शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने पुलिस लाइन में जन जागरूकता अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो रैली को रवाना किया।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के इस चरण में जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के अनुमानित 326811 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में 1271 व अर्बन में 114 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में 836 और अर्बन में 110 टीमें भी बनाई गई हैं जो घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे। 57 ट्रांजिट टीम व 35 मोबाइल टीम भी बनाई गई हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोविड-19 से बचाव के समस्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। बूथ पर भीड़ इकट्जा न हों इसके लिए छोटे-छोटे पॉकेट्स में बच्चों को बुलाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव ने बताया कि एक फरवरी से टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। चार व पांच फरवरी को स्वास्थ्यकर्मियों का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस कारण पल्स पोलियो का घर-घर भ्रमण अभियान छह व सात फरवरी को चलाया जाएगा। 31 जनवरी को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में भी पोलियो बूथ लगाया जाएगा। रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह, धीरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, ओकारनाथ सिंह, अभिषेक सिंह, ललित आदि मौजूद रहे।