फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

21 दिन बंद रहेगा राम की पैड़ी का अविरल प्रवाह

Sat, 16 Jan 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या-पंप बंद होने से घटने लगा राम की पैड़ी का जलस्तर - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राम की पैड़ी का अविरल जल प्रवाह एक बार फिर 21 दिनों तक थम जाएगा। हालांकि, इस बार किसी तकनीकी कमी की वजह से पैड़ी की अविरलता नहीं प्रभावित होगी। दरअसल, राम की पैड़ी के दूसरे चरण का कार्य पूरा करने के लिए पैड़ी के पंपों को बंद कर दिया गया है। डाउन स्ट्रीम में स्केप चैनल का अधूरा कार्य पूरा करने के लिए 16 जनवरी से पांच फरवरी तक राम की पैड़ी के पंप बंद रहेंगे।
विज्ञापन

राम की पैड़ी का निर्माण वर्ष 1983 से 1988 के बीच कराया गया था। पहले यहां पर दो स्टेज पंपिंग व्यवस्था पर जल का प्रवाह था। पहले पंप से सरयू नदी से 40 क्यूसेक पानी राम की पैड़ी डिलीवरी चैनल में डाला जाता था। इसके बाद राम की पैड़ी मुख्य चैनल से होते हुए डिस्पोजल चैनल में स्थापित पंप हाउस स्टेज 2 से पानी लिफ्ट कर स्केप चैनल के माध्यम से फिर से सरयू में डाल दिया जाता था।
विज्ञापन

पूरी तरह पंपों पर आधारित होने के कारण मुख्य चरण में जल का अविरल प्रवाह नहीं हो पाता था, जिसके परिणाम स्वरूप मुख्य चैनल में अत्यधिक सिल्ट और अन्य तरह की गंदगी जम जाती थी। कम समय में अधिक सिल्ट जमने की वजह से बीच-बीच में जल प्रवाह को रोकना पड़ता था। जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर राम की पैड़ी की रिमॉडलिंग की गई। राम की पैड़ी में पहले पंप की क्षमता 40 क्यूसेक थी जिसे बढ़ाकर 240 क्यूसेक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

40-40 क्यूसेक के छह पंप स्थापित किए जाने के बाद राम की पैड़ी की अविरलता सुनिश्चित की गई। इसके बाद दो स्केप चैनल सहित 495 मीटर घाट का भी निर्माण शुरू कराया गया। जिसका परिणाम रहा कि दीपोत्सव में राम की पैड़ी की अविरलता आकर्षण का केंद्र रही। अब राम की पैड़ी की रिमॉडलिंग के अवशेष कार्य को पूरा करने का काम भी शनिवार से शुरू कर दिया गया है। जो पांच फरवरी तक चलेगा, इस दौरान राम की पैड़ी के पंप बंद रहेंगें।

राम की पैड़ी के रिमॉडलिंग कार्य के तहत पैड़ी के डाउन स्ट्रीम में स्केप चैनल के अवशेष कार्य को पूरा करने के लिए पैड़ी में जलप्रवाह को बंद करना पड़ रहा है। जलप्रवाह बंद होने के बाद ही स्केप चैनल का तकनीकी काम संभव हो सकेगा, इसलिए 16 जनवरी से 5 फरवरी तक पैड़ी के सभी पंपों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। काम पूरा करते ही राम की पैड़ी का अविरल जलप्रवाह शुरू हो जाएगा।
- जय सिंह, अधिशाषी अभियंता, सरयू नहर खंड, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed