{"_id":"5ff9e9658ebc3e2f735e1da1","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko559024278","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण की खराब गुणवत्ता के बाद भी हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण की खराब गुणवत्ता के बाद भी हुआ लोकार्पण
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम की ओर से प्रस्तावित चार सड़क व एक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण समारोह शनिवार को विवादों के बीच निपट गया। रामकोट के पार्षद रमेशदास ने सार्वजनकि शौचालय के निर्माण की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। चीफ इंजीनियर की सभी को शह प्राप्त है। उन्होंने मेयर से मांग की है कि शौचालय निर्माण की गुणवत्ता जांच के बाद ही पेमेंट किया जाए। हालांकि, बाद में शौचालय का लोकार्पण कर दिया गया।
शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत दुराही कुंआ फायर ब्रिगेड कॉलोनी में आठ सीटर सार्वजनिक शौचालय के लोकार्पण से होनी थी। इलाके के पार्षद रमेशदास मेयर ऋषिकेश उपाध्याय की मौजूदगी में नगर निगम के चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन पर खराब निर्माण गुणवत्ता को लेकर बिगड़ गए। उन्होंने खराब गुणवत्ता के लिए चीफ इंजीनियर को खरी-खरी सुनाई। साथ ही मेयर को ले जाकर निर्माण की गुणवत्ता दिखाई।
इसमें दीवारों से बालू गिरना, टाइल्स का व पाइप का सही से लगा न होना शामिल था। उन्होंने मेयर से कहा कि संबंधित कार्य का पेमेंट जांच के बाद ही कराया जाए। इसके बाद देवकाली वार्ड में सप्तसागर पुरानी कॉलोनी में मातगेन चौराहे से मंदिर होते हुए डॉ. एसएस सिंह के मकान तक रबर मोल्ड इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण, विप्लव द्विवेदी के घर से शिवम पांडेय के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण के कार्य का लोकार्पण पार्षद अनुज दास की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन
इसी क्रम में दीनदयाल योजना अंतर्गत मुख्य सड़क से नागेश्वर नाथ के मंदिर के पीछे तक बने सीसी मार्ग का वार्ड के पार्षद महेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में लोकार्पण संपन्न हुआ। मीरापुर वार्ड में राकेश तिवारी के घर से विनय जायसवाल के घर तक निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क व रायगंज वार्ड में बुद्धि लाल के मकान से सुरेश प्रसाद व दद्दन सिंह के मकान तक निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण पार्षद नंद लाल गुप्ता की मौजूदगी में किया गया। जनसंपर्क अधिकारी राम किशोर ने बताया है कि इस अवसर पर चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन, पार्षद संजय पांडेय, जेई राजेश पटेल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
लोकार्पण समारोह में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की इच्छा के अनुरूप रामनगरी को विकसित करने के लिए नगर निगम अयोध्या निरंतर प्रयत्नशील है। हमारी कोशिश है कि आने वाले वर्षों में अयोध्या दुनिया की सबसे खूबसूरत नगरी के रूप में जानी पहचानी जाए। इसी के तहत नगर के विभिन्न वार्डो में एक सार्वजनिक शौचालय व चार इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया गया है। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता सांसद लल्कलू सिंह ने की।