{"_id":"5ff9e8bc8ebc3e340d28dfa9","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko559023521","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में होगी कोरिया पार्क के विस्तारीकरण की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी में होगी कोरिया पार्क के विस्तारीकरण की समीक्षा
विज्ञापन
अयोध्या-कोरियन शैली में तैयार हो रहा मंडप
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू तट पर स्थित भारत-कोरिया के दो हजार वर्ष पुराने संबंधों के साक्षी कोरिया पार्क के विस्तारीकरण का कार्य अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से नामित कार्यदायी संस्था ने अपना काम पूरा कर लिया है। सप्ताह भर से कोरिया से आए आर्किटेक्ट कोरियन शैली में पार्क को सजाने में जुटे हैं। पार्क के विस्तारीकरण कार्य की समीक्षा फरवरी माह में कोरियन दूतावास की टीम सहित प्रदेश व जिला स्तर के अधिकारियों की संयुक्त टीम करेगी।
21 करोड़ की लागत से हो रहे कोरिया पार्क के विस्तारीकरण का काम मार्च माह तक पूरा कर लिया जाना है। अंतिम चरण में कोरियन आर्किटेक्ट पार्क में कोरियन शैली में मंडप बनाने में जुटे हुए हैं। इसमें लकड़ी के अलावा पिलर, पैड व कोरियाई खपड़े शामिल हैं। इसी को आपस में संयोजित कर मुख्य मंडप की छतरी तैयार की जा चुकी है। इस मंडप में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होगी जबकि राजा सूरो व महारानी हौ की प्रार्थना मुद्रा में बनी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
मंडप बनाने का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। इस तरह का कोरियाई स्मारक भारत में सिर्फ अयोध्या में ही है। इसमें कील व कांटे का प्रयोग नाममात्र का किया जा रहा है। इसका निर्माण कोरियाई टीक व चीड़ की लकड़ी से किया जा रहा है। इसकी आयु सौ वर्ष आंकी गई है। इन लकड़ियों को विशेष रूप से काटा गया है जो एक-दूसरे के भीतर ही समायोजित हो गई हैं। कोरिया से लाया गया विशेष खपड़ा मंडप की शोभा बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
महारानी हौ की समुद्र के जरिये कोरिया यात्रा के दृश्यांकन के लिए पार्क में एक विशेष तालाब भी बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब पचास फीट तक खुदाई की जा चुकी है। पार्क में फुट ओवरब्रिज भी बन रहा है। समुद्री यात्रा के दौरान महारानी को रास्ते में प्राप्त हुए गोल्डन एग को दर्शाने के लिए ग्रेनाइट का एग बनाया गया है। इसी तालाब के जरिये महारानी हौ की समुद्र व नदी से कोरिया की यात्रा को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया जाएगा। पार्क में क्वीन हौ और किंग सूरो का पवेलियन अलग से तैयार किया जाएगा। इसे स्थानीय विशेषज्ञ तैयार बनाएंगे।