{"_id":"5fe0af2b8ebc3e3b9121d07b","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5559883137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईवी छापों के आदेश को वापस ले सरकार : कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईवी छापों के आदेश को वापस ले सरकार : कंछल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जीएसटी विभाग, बिना व्यापार मंडल के लोगों को साथ लिए एसआईवी छापा न डाले, सरकार एसआईवी छापों के आदेश को तत्काल वापस ले। यह बात उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कही। वह सोमवार को अयोध्या पहुंचे थे, मोतीबाग स्थित एक होटल में जिला व महानगर के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में जिले के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
बैठक में उन्होंने सरकार से जीएसटी, आयकर व टीडीएस देर से जमा करने पर ब्याज व जुर्माना माफ किए जाने की मांग की। कहा कि ट्रकों, बसों का परमिट, रोड टैक्स व बीमा भी छह महीनों के लिए माफ किया जाए। महानगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता व जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने अयोध्या नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण में दो-दो व्यापारियों को नामित करने की मांग रखी और योगी सरकार को एक प्रतिशत मंडी शुल्क कम करने पर धन्यवाद किया। जिला महामंत्री ज्ञान केसरवानी ने लॉकडाउन के समय का बिजली का बिल माफ करने की मांग सरकार से की। बैठक में नगर महामंत्री अरुण अग्रवाल, यशस्पति अग्रवाल, रमेश गुप्ता, सरदार जसबीर सिंह सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।