Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

बालीवुड के क्षितिज पर चमक रहा अयोध्या का सितारा

Tue, 15 Dec 2020 06:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। बॉलीवुड के क्षितिज पर अयोध्या के छोटे से कस्बे से निकला एक सितारा इन दिनों तेजी से चमक रहा है। डॉक्टर बनने निकला बहुमुखी प्रतिभा का धनी युवा रुपहले पर्दे का एक्टर बन गया। इं. महेंद्र मोहन त्रिपाठी का बेटा कृष्ण मोहन उर्फ मोनू अब एक्टर मनु कृष्णा के नाम से पहचाना जाता है। रुपहले पर्दे पर चर्चित फिल्म ब्लैक बोर्ड बनाम व्हाइट बोर्ड और भोजपुरी फिल्म बबुआ समेत कई फिल्मों के साथ ही चर्चित टीवी सीरियल में इस परिपक्व कलाकार ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आइए बात करते हैं डीडी न्यूज के चर्चित सीरियल ‘फिर सुबह होगी’ के हीरो डॉ. राहुल से...
विज्ञापन

बॉलीवुड में कैसे पहुंच गए?
सोहावल से तो निकला था लखनऊ में मेडिकल की तैयारी के लिए, प्रतियोगी परीक्षा दी लेकिन एक दो नंबर से सफल नहीं हो पाया। इसके बाद मन बदला तो दिल्ली थियेटर पहुंच गया। जहां अभिनय के साथ (आरजे) आवाज का प्रस्तुतीकरण सीखा। इसी दौरान जुगाड़ू भैया सीरियल का ऑफर मिला तो मुंबई चला गया।
विज्ञापन

बॉलीवुड में सफलता मुश्किल से मिल पाती है क्या ऐसा है?
मुंबई में रहते हुए पिता जी से चार हजार रुपये हर महीने मिलते थे। इसी में भोजन और संघर्ष के लिए दौड़भाग होती थी। सीरियल मिला तो घर से पैसे लेना बंद कर दिया लेकिन अचानक सीरियल जुगाड़ू भैया कई महीने के लिए स्थगित हो गया। मगर फिर दोबारा घर से पैसे नहीं मांगे। दो महीने ढाबे पर नौकरी भी करनी पड़ी। 10 से 12 किलोमीटर तक रोज पैदल चलना पड़ता था। दो साल के इस संघर्ष के बाद डायरेक्टर अश्विनी धीर के सीरियल मिस्टर जुगाड़ू लाल से जीवन पटरी पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मों के साथ टीवी सीरियल में भी काम करते हैं?
कलाकार के लिए दोनों ही एक जैसेे होते हैं। मैने नायक, विलेन, सह अभिनेता से लेकर हास्य कलाकार तक के रोल किए हैं।
अब तक कितनी फिल्मों और सीरियल में काम किया है?
ब्लैक बोर्ड बनाम व्हाइट बोर्ड, भोजपुरी फिल्म बबुआ के साथ ही कई फिल्में हैं जिनमें मुख्य किरदार के साथ सह अभिनेता, विलेन का रोल किया है। इसके साथ ही टीवी सीरियल सुनयना, इमैजिन टीवी पर प्रसारित होने वाला बुंदेलों के गुरू व प्रणामी धर्म के श्री प्राणनाथ में हीरो का रोल किया है। डीडी न्यूज पर प्रसारित ऐसा प्रेम कहां, बिग मैजिक पर प्रसारित तेरा बाप मेरा बाप में डबल रोल किया है। टीवी शो चोर पुलिस के साथ कई अन्य सीरियल में काम किया है। इन दिनों डीडी न्यूज पर शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले फिर सुबह होगी में डॉ. राहुल की मुख्य भूमिका के साथ अन्य में काम कर रहा हूं।

फिल्म, सीरियल के साथ और कुछ शौक हैं?
जी हां, कोविड के दौरान अग्निपथ नाम से रेडियो पर प्रसारण किया। कविताएं लिखने का शौक है। इन दिनों एक फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार कर रहा हूं।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में फिल्म सिटी पर क्या कहना है?
ये अच्छा प्रयास है। कलाकारों को बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है। खासतौर से नए कलाकारों के लिए। यदि बड़े संस्थान यहां आएं तो फिल्म सिटी का भविष्य बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed