फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

नेता हुए नजरबंद, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2020 04:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए कृषि कानूनों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन आशानुरूप नहीं हो सका। धरने में शामिल होने से पूर्व सभी कद्दावर नेताओं को पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। कुछ नेताओं ने घर पर ही गन्ना लेकर धरना शुरू कर दिया तो कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर गए। सपा कार्यालय से रीडगंज तक नारेबाजी करते हुए निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रीडगंज चौराहे पर ही रोक लिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्यकर्ता वापस हुए।
विज्ञापन

किसान कानून के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में और समाजवादी पार्टी ने सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार धरना नहीं हो सका। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव को शहर के झारखंडी स्थित उनके आवास पर सुबह पांच बजे से ही नजरबंद कर दिया गया। राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने समर्थकों के साथ निकलने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें भी हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए नारेबाजी भी किया। पूर्व राज्यमंत्री आनंदसेन यादव को नाका स्थित शहीद भवन पर ही समर्थकों के साथ नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने समर्थकों के साथ हाथ में गन्ना लेकर अंगूरीबाग स्थित आवास से निकलने का प्रयास किया तो भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। वह धरने में शामिल होने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन प्रशासन ने जाने की अनुमति नहीं दी तो आवास पर ही प्रदर्शन करने लगे। इस बीच अफसरों से पूर्व मंत्री की झड़प भी हुई। सपा कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष शिव बरन यादव पप्पू, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गोंड के नेतृत्व में समाजवादियों ने पार्टी कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर सरोज यादव, चंदनसिंह यादव, माजिद खान बाबा, चंद्रभान यादव, राजकुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सपा के पूर्व विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता भगवान बक्श सिंह, ब्लॉक प्रमुख धर्मराज, शंभूनाथ सिंह व राजमणि यादव प्रदर्शन करने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। इस पर पूर्व विधायक अभय सिंह समर्थकों के साथ आवास पर ही धरने पर बैठ गए। अभय सिंह ने कहा कि किसानों की मांग जायज है। सरकार उनकी मांग न मानकर तानाशाही रवैया अपना रही है। उधर, सोहावल क्षेत्र में सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप सिंह को डेरामुसी स्थित आवास पर पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed