{"_id":"5fd61e448ebc3e3db72e0bb0","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5546040108","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जोन में बंटेगा अयोध्या विकास प्राधिकरण का एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जोन में बंटेगा अयोध्या विकास प्राधिकरण का एरिया
विज्ञापन
अयोध्या। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के कुल क्षेत्र को 15 जोन में बांटे जाने की तैयारी है। इसके लिए शासन स्तर पर स्वीकृत पदों में इजाफा होना तय माना जा रहा है। प्राधिकरण प्रशासन अधिसूचना जारी होने के बाद योजनाओं पर काम शुरू करेगा। मंगलवार तक बढ़े क्षेत्र की अधिसूचना जारी हो सकती है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण का मौजूदा क्षेत्र अयोध्या नगर निगम समेत 65 गांवों तक फैला है। इसको प्राधिकरण ने सात जोन में बांट रखा है। इसके लिए जेई, एई व इंजीनियर व क्लर्क स्टाफ समेत अधिकारियों की तैनाती की गई है।
अब विकास प्राधिकरण का क्षेत्र बढ़ जाने से नए सिरे से जोन बनाए जाएंगे। नए शामिल 343 गांवों समेत अयोध्या नगर निगम, नगर पंचायत भदरसा व नगर पालिका नवाबगंज के लिए कम से कम 15 जोन की आवश्यकता होगी। इसके लिए प्राधिकरण में सृजित पदों में भी इजाफा होना तय है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में प्राधिकरण में 58 कर्मचारी हैं। इसमें कम से कम 20 प्रतिशत कर्मचारियों के आवश्यकता पड़ेगी। साथ ही खासतौर से क्लर्क स्टाफ के अलावा तकनीक सेल में भी इजाफा होना तय माना जा रहा है।
मौजूदा समय में अयोध्या विकास प्राधिकरण मात्र एक सहायक अभियंता के सहारे काम कर रहा है। नए क्षेत्र के बन जाने के बाद कम से कम पांच नए सहायक अभियंता की आवश्यकता होगी।
इसके अलावा काफी समय से रिक्त चल रहे अधीक्षक अभियंता के पदों पर भी नियुक्ति करनी पड़ेगी। इस सबके लिए प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार तक अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके बाद प्राधिकरण प्रशासन समस्त कार्यों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेेजेगा। साथ ही अधिसूचना जारी होने के बाद जोन को बनाने व समस्त जोन पर अवर अभियंता तैैनात करने का काम विकास प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा।
अब 343 गांवों को पास कराने होंगे नक्शे
शासन की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद समस्त विकास क्षेत्र में शामिल 343 नए गांवों के लोगों को अपने भवन का नक्शा एडीए से पास कराना आवश्यक होगा। इसके लिए शामिल गोंडा-बस्ती के लोगों को अयोध्या आना होगा। माना यह जा रहा है कि नए विकास क्षेत्र के अयोध्या विकास प्राधिकरण में शामिल होने से आय भी बढ़ेगी।
अयोध्या विकास प्राधिकरण का एरिया बढ़ जाने से नए सिरे से जोन बनाए जाएंगे। इसके लिए नए स्टाफ की भी जरूरत होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद विकास प्राधिकरण इस पर कार्य शुरू करेगा।
विशाल सिंह, वीसी, अयोध्या विकास प्राधिकरण