फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

जिले के 627 सामुदायिक शौचालयों के बांटे गए अनुबंध पत्र

Mon, 07 Dec 2020 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। जिले में बनाए गए 804 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 627 सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी एनआरएलएम योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को सौंपी गई। ब्लाकों में विधायक और दूसरे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसका अनुबंध पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों पर स्वयं सहायता समूहों से नामित महिला/सफाईकर्मी को शासन से निर्धारित छह हजार की की धनराशि ग्राम पंचायत से मानदेय के रूप में दी जाएगी। रख-रखाव/साफ-सफाई की जिम्मेदारी समूह से नामित महिला/सफाईकर्मी की होगी। इनका नाम भी सभी सामुदायिक शौचालयों की दीवालों पर अंकित कराए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी से विकासखंडों को निर्देश दिए जा चुके है। सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव के लिए शासन से ग्राम पंचायत में कुल नौ हजार रुपये प्रतिमाह की दर से व्यय किए जाने के लिए निर्देश भी डीएम के के स्तर से निर्गत किए जा चुके है।
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक सभाकक्ष में आयोजित ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय के रखरखाव के लिए पं दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की चयनित 57 महिलाओं को भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने बतौर मुख्यातिथि अनुबंध पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह विकास का प्रमुख स्रोत है। सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सामुदायिक शौचालय की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंप कर गरीब महिलाओं को रोजगार से जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ही सरकार ने शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी महिलाओं को दे रही है। इन शौचालयों में कार्य कर रही महिलाओं को साल में दो बार पीपीई किट, ग्लब्स और केमिकल आदि भी दिए जाएंगे। मानदेय के साथ ही शौचालयों के रखरखाव के लिए बजट भी मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने वीणा वादिनी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता मणींद्र शुक्ला मन्नू, प्रेम कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत बिंदू राम, राजू, सीमांत मिश्रा, राम चंदर यादव, अपना दल के गौतम पटेल, प्रधान उत्तम सिंह, राम कुमार, राम बख्श वर्मा सहित समूह की महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल सिंह ने किया।
ब्लाक मसौधा में ब्लॉक प्रमुख सरोज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 47 अनुबंध पत्र बांटे गए। इनमें 26 सामुदायिक शौचालय पूर्ण है जिनका संचालन कल से ही शुरू कर दिया जाएगा। शेष निर्माणाधीन शौचालयों के पूर्ण होने के बाद शुरू कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी बीडीओ व उपायुक्त श्रम रोजगार नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी के साथ सहायक विकास अधिकारी आईएसबी गौतम कृष्ण यादव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमित सिंह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रशांत शुक्ला ब्लॉक मिशन मैनेजर शैलेश वर्मा पवन कुमार तथा सचिव अखिलेश सिंह अवैध नाथ मिश्रा एवं अजय सिंह मौजूद रहे।

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक बीकापुर के सभागार में ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अनुबंध वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था इनका संचालन बेहतर होगा। बीडीओ स्वप्निल कुमार यादव ने भी संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपेक्षा की कि वह सामुदायिक शौचालयों को कायदे से साफ रखेंगे जिससे उन्हें आगे भी और अन्य कार्य मिल सके। बैठक में सहायक विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, बद्री प्रसाद वर्मा, जिला समन्वयक एसबीएम ग्रामीण अविरल पाठक, ग्राम प्रधान सतीश मिश्रा, लालजी यादव, सतीश सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed