{"_id":"5fce46da8ebc3ecfd16f02e2","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5536517159","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं विकास कार्य-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं विकास कार्य-डीएम
विज्ञापन
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि अफसर चल रहे विकास कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। वह विकास एवं राजस्व कार्यों की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा की ठंड काफी बढ़ गई है। जनपद के सभी गौशाला व अस्थाई पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण स्वयं करें वहां पुआल और काऊ कोट की व्यवस्था शीघ्र कराएं। पर्दे की भी व्यवस्था करें यदि किसी स्थल पर हरा चारा, भूसा आदि की समस्या हो तो उसे भी हल कराएं। हरा चारा के साथ-साथ चूनी चोकर की भी व्यवस्था कराएं।
साथ ही पशुओं में कोई रोग न होने पाए इसके लिए टीकाकरण का अभियान चलाए। बैठक में सीवीओ ने बताया कि ईयर टैंगिंग का कार्य 85 फीसदी पूरा हो चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पशु आश्रय स्थल पर अलाव की व्यवस्था करें किसी भी गौआश्रय स्थल पर ठंड से मरने की शिकायत न आने पाए। इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि आने वाले दिनो में ठंड बढ़ेगी अभी से ही अलाव जलाने के स्थल को चिह्नित करें।
विज्ञापन
सीएमओ डा. घनश्याम सिंह को निर्देश दिया कि गोल्डन कार्ड के वितरण में अपेक्षित प्रगति लाई जाए। जननी सुरक्षा योजना भुगतान में सुधार लाने के लिए कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनवा को नवीन भवन में संचालित कराने और देवगांव स्थित 50 शैय्या चिकित्सालय की समस्या का निराकरण कराने के लिए कहा। रिक्त दुकानों का चयन संबंधित उप जिलाधिकारी से एक सप्ताह में कराने का निर्देश दिया। पंचायत भवन का निर्माण कार्य रूकने की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस देने का निर्देश दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी को 16 दिसंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन मसौधा में कराने का निर्देश दिया। लक्ष्य के सापेक्ष पांचों विधानसभा में विभाजित कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराएं। सरकारी विभागों के विद्युत बकाए को लेकर डीएम ने विभागों से कहा कि धन उपलब्ध है तो उसका भुगतान तत्काल करें। जिन विभागों के पास धनराशि उपलब्ध नहीं है वह स्वयं अपने मुख्यालय से संपर्क कर बजट मांग कर बकाए का भुगतान करना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि यह स्थिति अत्यंत खेद जनक है।
बैठक में मुख्यमंत्री विकास कार्यों एवं उसके तहत निर्माणाधीन कार्यो तथा राजस्व वसूली की समीक्षा की। कहा कि जो भी कार्य कराए जाएं उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में सेतु निगम से कोई भी अधिकारी उपस्थित न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ, प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार खरे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय सहित सभी विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रभारी मौजूद रहे।