फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

सपा ने निकाली किसान यात्रा, किया प्रदर्शन

Mon, 07 Dec 2020 05:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाए गए तीन नए कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिले भर में किसान यात्रा निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जगह-जगह सपा नेताओं की पुलिस प्रशासन से नोंकझोंक भी हुई। वहीं, कांग्रेस व रालोद ने भी आठ दिसंबर को किसानों द्वारा किए जा रहे भारत बंदी के समर्थन का ऐलान किया है।
विज्ञापन

सपा महानगर कमेटी की ओर से सोमवार को पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय के नेतृत्व में गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय से सपाइयों ने किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए शहर की ओर कूच किया। पहले से तैनात पुलिस बल ने सपाइयों को रीडगंज चौराहे पर ही रोक दिया तो कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस से पूर्व मंत्री की नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पूर्व मंत्री ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय कहा कि आज देश का अन्नदाता सड़कों पर किसान विरोधी कानून की खिलाफत कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की आवाज को अनसुनी कर ज्यादती करने पर उतारू है। अगर यह बिल वापस नहीं हुआ तो अन्नदाता की खेती बर्बाद हो जाएगी और उसकी जमीनों पर उद्योगपतियों का आधिपत्य स्थापित हो जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, सपा नेता रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता बलराम यादव, मनोज जायसवाल, शंभूनाथ सिंह दीपू, शिवांशु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई विकासखंड की किसान यात्रा की शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशसरकार ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कन्नौज जाने से रोक कर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया है। जिलाध्यक्ष ने मवई चौराहे पर स्थित ब्लॉक अध्यक्ष रिहान खान के कार्यालय से किसान यात्रा को रवाना किया, जो मानापुर पूरे कामगार और पंचलो गांव में गई। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा की अगुवाई पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने व बीकापुर क्षेत्र में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने किसान यात्रा का नेतृत्व किया।
पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव के नेतृत्व में निकाली गई किसान यात्रा साल्हे पुर निमैचा होते हुए सोहावल चौराहा, शेखपुर जाफर, लखोरी, तहसीनपुर, दिनकरपुर पुराना चौराहा, अरकुना चौराहा, गयागंज होते हुए अलीगंज स्थित गन्ना तौल केंद्र पर समाप्त हुई। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में किसान यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक अभय सिंह ने किया। गोसाईगंज से निकाली गई किसान यात्रा तारून ब्लॉक तक पहुंची जहां बड़ी तादाद में सपा के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।

वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने किसान कानून के विरोध में आंदोलनरत किसान भाइयों के समर्थन में आयोजित भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि कांग्रेसजन सुबह दस बजे कांग्रेस कार्यालय रिकाबगंज पर एकत्र होकर भारत बंद में शामिल होने के लिए निकलेंगे। राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय आनंद नगर गौहनिया चौराहा पर रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारत बंद को सफल बनाने के लिए स्थानीय किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed