फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

बीएड की छात्रा निशा बनीं इनायतनगर की कोतवाल

Thu, 03 Dec 2020 05:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
कुचेरा बाजार। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत बीएड की छात्रा निशा तिवारी इनायत नगर कोतवाली की एक दिन की कोतवाल बनीं। थाने पहुंचे क्षेत्रीय फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण भी कराया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने थाना क्षेत्र के ही मवई खुर्द निवासी शीतला प्रसाद तिवारी की बेटी निशा तिवारी को एक दिन के लिए कोतवाल की कुर्सी सौंप दी और छात्रा को हैट लगाया। गुरुवार को छात्रा निशा तिवारी प्रात: 10 बजे इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठ गई और क्षेत्रवासी पीड़ितों की फरियाद सुनने लगी।
विज्ञापन

कोतवाल बनीं छात्रा के सामने सबसे पहला मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रस्तुत हुआ। जिसमें बारुन चौकी क्षेत्र अंतर्गत कर्म डांडा गांव निवासी एक युवक अपनी मां के साथ अपनी पत्नी के ही विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे थे पीड़ित मां बेटे की फरियाद सुन कोतवाल निशा तिवारी ने चौकी प्रभारी बारुन को उनके मोबाइल पर फोन कर निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाएं और विवाद का निस्तारण करें। इसके अलावा चौकी क्षेत्र के ही देवरिया एवं निमडी गांव निवासी दो युवकों सतीश प्रजापति तथा जितेंद्र कुमार के बीती रात शराब के नशे में अपनी-अपनी बाइक के लावारिस दशा में इनायत नगर व ईंटगांव में छोड़े जाने तथा पुलिस लावारिस वाहनों को सीज किए जाने के बाद गाड़ी लेने पहुंचे दोनों लोगों को हवालात में डालकर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश थाने के दीवान संदीप चौरसिया को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा थाना क्षेत्र से डेढ़ दर्जन फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें पेश की, जिनमें से पुलिस विभाग से संबंधित सभी मामलों का निस्तारण 1 दिन की कोतवाल निशा तिवारी ने करा दिया। इसके अलावा कोतवाल बनी छात्रा ने थाने के मेस, बैरिक तथा अभिलेखों को भी मंगाकर देखा तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह से थाने की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। थाने पहुंचे विधायक गोरखनाथ बाबा ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृत संकल्पित है।

अभी तक कभी थाने नहीं आई थीं निशा
छात्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि अभी तक कभी भी थाने नहीं आई थी किंतु थाने पहुंचकर इस कुर्सी पर बैठने के बाद मेरा भय पूरी तरह से समाप्त हो गया है। सरकार का महिला सशक्तिकरण रुपी विशेष अभियान निश्चित ही देश की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने में सफल कारगर साबित होगा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर विजय सेन सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed