फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

पंचायत चुनाव में जनमानस की शत प्रतिशत भागेदारी सुनिश्चित कराएं : संजीव

Mon, 23 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। भाजपा मवई मंडल की पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, पर्व को जनमानस बहुत ही श्रद्धा भाव से मनाता है। उसी प्रकार से लोकतंत्र के आगामी पर्व को हम सबको श्रद्धा भाव के साथ जनमानस की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करवानी है, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मदद करें।
विज्ञापन

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि राजनीति की पहली सीढ़ी पंचायत होती हैं, इसलिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव होता है क्योंकि इसमें आप जिसको चुनते हैं वह हो आपके गांव का या क्षेत्र का होता है। वहीं, सोहावल मंडल में अवधेश पांडे बादल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की एवं तैयारियों का जायजा लिया। जिला मीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक 24 नवंबर को मया, तारुन और हैरिंग्टनगंज में होगी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक कसौधन, मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू, हरीश चंद्र शुक्ल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं रुदौली मंडल की बैठक में क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि हमे मतभेद भुलाकर पार्टी के घोषित प्रत्याशी को मेहनत और लगन से जिताने का हर संभव प्रयास करे। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा सभी बूथ पदाधिकारी अपने अपने ग्राम पंचायत मतदाता सूची का अवलोकन जरूर कर लें ताकि कोई भी मतदाता वोट से बंचित न रह जाए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पांडेय, रुदौली मंडल देहात विजय शंकर शुक्ला, राम दीन वर्मा, सेक्टर संयोजक विजय तिवारी, इन्द्र देव तिवारी, रवि प्रकाश समेत पार्टी के सेक्टर संयोजक व बूथ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed