फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

प्रधान की बर्खास्तगी के बाद दो सदस्यीय जांच शुरू

Thu, 29 Oct 2020 09:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
सोहावल। ग्राम पंचायत मोइया कपूरपुर पिछली पंचायत चुनाव से गंवई राजनीति के घमासान ने पंचायत के लोगों की नींद उड़ा रखी है। जांच सही दिशा में गयी तो कई लोग कार्यवाही और जवाबदेही के शिकंजे में आ सकते हैं। जिला अधिकारी ने दोषी मानते हुए प्रधान सीमा सिंह को अधिकार व दायित्व से मुक्त करने के बाद अब जांच की जिम्मेदारी अध्यक्ष ग्राम्य विकास संस्थान व अधिशाषी अभियंता लोनिवि खंड दो को सौंपी है।
विज्ञापन

आरोप है कि गत चकबंदी के दौरान गांव के कुछ दबंग लोगों की साजिश से पंचायत की सरकारी जमीन का जमकर उलटफेर हुआ। समूचा गांव तालाब में दर्ज हो गया और आबादी नवीन परती, घूर-गड्ढा आदि की कीमती जमीनों को अपने नाम सर्वे कराकर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। मामला उच्च न्यायालय तक विचाराधीन है। गांव के चकबंदी मामले में फैसला करने वाले तत्कालीन डीडीसी फर्जी पाए गए तो तत्कालीन जिलाधिकारी ने केस दर्ज कराया और जेल गए। इसी पंचायत के पिछले चुनाव के बाद सरकारी जमीन के दुरुपयोग और अवैध कब्जेदारी को लेकर शिकायत प्रमुख सचिव से डीएम तक आई तो कई स्तर पर जांच शुरू हुई।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अधिकार और दायित्व में लापरवाही का दोषी मानते हुए जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर प्रधान सीमा सिंह के सभी अधिकार छीन लिए और विरत कर गांव के राज बक्श, बिद्या प्रकाश, हरीलाल को सदस्य नामित कर विकास कार्य संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही लोनिवि खंड दो के अधिशाषी अभियंता व ग्राम्य विकास विभाग के अध्यक्ष को अंतिम जांच अधिकारी नियुक्त किया है। खंड विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बताया कि प्रधान के अधिकार समाप्त करने व जांच का आदेश आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed