{"_id":"5f96fdcf8ebc3e9c021681d6","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5471429144","type":"story","status":"publish","title_hn":"करापवंचन रोकने को उठाएं प्रभावी कदम-राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करापवंचन रोकने को उठाएं प्रभावी कदम-राज्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि स्टांप करापवंचन रोकने के लिए अफसर प्रभावी कदम उठाएं। वह अफसरों के साथ स्टांप राजस्व प्राप्ति की समीक्षा कर रहे थे।
अयोध्या दौरे पर आए राज्यमंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में समीक्षा करते हुए कहा कि अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके लिए विभिन्न आधारभूत अवस्थापना कार्यों में निवेश संभावित है। ऐसे में राजस्व प्राप्ति शत-प्रतशित सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नव सृजित संपत्ति पंजीकरण प्रमाणपत्र का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। कृषि भूमि के छोटे-छोटे भूखंडों के विक्रय को विधिक करने के लिए विकासकर्ता द्वारा प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराया जाए।
राज्यमंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संभावित हैं। इसमें छोटे स्टांप पत्रों का प्रयोग ज्यादा होता है। ऐसे में छोटे मूल्य के स्टांप पत्रों को ई-स्टांप के माध्यम से निर्गत कराने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए। कहा कि भौतिक स्टांप पत्रों की कमी हो रही है, ऐसे में ई-स्टांप का प्रयोग करने के लिए विशेष रूप से प्रचार कराया जाए। राज्यमंत्री ने कहा कि ई-स्टांप के विक्रय के लिए अधिकृत विक्रय केंद्र की संख्या बढ़ाई जाए। समीक्षा बैठक में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व नगर आयुक्त विशाल सिंह, सहायक आयुक्त स्टांप महेश कुमार मिश्र, जिले के सभी उपनिबंधक एसबी सिंह, एमपी मिश्र, सुनीता वाजपेयी, चंदन प्रसाद, विजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।