{"_id":"5f8f0f208ebc3eb8670bea5f","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5462710155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए व बीसीए में एक-एक यूनिट अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीए व बीसीए में एक-एक यूनिट अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश की अनुमति
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में मंगलवार को कुलपति प्रो रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 के अनुपालन में विद्या परिषद की बैठक हुई। बैठक में बीबीए व बीसीए में एक-एक यूनिट अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी गई।
बैठक में 13 अक्टूबर को एमबीए अध्ययन बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुमोदन पर विचार किया गया। इसी क्रम में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गृह विज्ञान एमए, एमएससी व शारीरिक शिक्षाविभाग, विधि विभाग के अध्ययन बोर्ड की बैठक में लिए गये निर्णयों पर विचार किया गया।
बैठक में आवासीय परिसर के लिए कला एवं मानविकी संकाय के अंतर्गत प्रस्तावित नवीन पाठ्यक्रम एमए इन पाली एवं बौधिष्ठ, संस्कृत तथा पीजी डिप्लोमा इन भोजपुरी, अवधी तथा यूजी व पीजी डिप्लोमा इन जर्मन, कोरियन, जैपनीज, फ्रेंच, रशियन एवं चाइनीज विषयों के लिए अध्ययन बोर्ड की बैठक में लिए गये निर्णयों से परिषद को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
बैठक में आवासीय परिसर के लिए कला एवं मानविकी संकाय के अंतर्गत नये प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में पीजी डिप्लोमा इन वीमेन स्टडी तथा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकात्मकता केन्द्र के तहत एमएइन इंटरनेशनल रिलेशंस, स्ट्रेटेजिक स्टडीज एवं गर्वनेंस पब्लिक पॉलिसी के साथ अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास एवं इन्वायरमेंट साइंसेज की संपन्न अध्ययन बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णयों पर विचार किया गया।
परिसर में संचालित एम फिल पाठ्यक्रम को उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बंद किये जाने पर भी विचार किया गया। बैठक के पूर्व नईशिक्षा नीति 2020 को गहन विचार-विमर्श के साथ अंगीकृत किया गया। 8 जुलाई को एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अध्ययन बोर्ड की बैठक मेंलिए गए निर्णयों परविचार किया गया।
बैठक में 17 सितंबर को संपन्न पैरामेडिकल नर्सिग अध्ययन बोर्ड की बैठक में पाठ्यक्रम के लिए तैयार किए गए अध्यादेश के अनुमोदन पर विचार किया गया। बैठक में कुलसचिव उमानाथ ने विद्या परिषद की कार्यवाही की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. अशोक शुक्ला, प्रो. एनके तिवारी, प्रो. एमपी सिंह, प्रो. एसएन शुक्ला, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. फारूख जमाल, सहित अन्य उपस्थित रहे।