{"_id":"5f8dbfbc8ebc3e9bb15ef43c","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5460979191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में खुली पोस्ट कोविड मरीजों के लिए ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में खुली पोस्ट कोविड मरीजों के लिए ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद उनकी काउंसलिंग करने व उनमें कोरोना के बाद उत्पन्न हुई बीमारियों का इलाज करने के मकसद से मेडिकल कॉलेज से जुड़े दर्शननगर अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सोमवार से प्रारंभ की गई हैं। पहले दिन सिर्फ दो मरीज पहुंचे, जिनकी काउंसलिंग के बाद दवा-उपचार किया गया है। मंगलवार से सेवाओं में इजाफा करने की तैयारी की जा रही है।
कोविड एल-2 हॉस्पिटल के लिए चयनित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में नॉन कोविड मरीजों का इलाज लंबे समय से बंद चल रहा है। मौजूदा समय में यहां 35 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां से कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों को डिस्चार्ज तो कर दिया जाता है, लेकिन उनमें कोरोना के अलावा तमाम अन्य बीमारियां उभरकर सामने आने लगती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने के बाद पूर्व की बीमारियां भी फिर से सक्रिय हो जाती हैं।
साथ ही अधिकांश मरीजों में सांस फूलने की दिक्कत, कमजोरी व अन्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे मरीजों को सहूलियत देने के मकसद से मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं सोमवार को प्रारंभ की गईं।
विज्ञापन
पहले दिन मेडिसिन, चेस्ट फिजियाट्रिक, फिजियोथिरैपिस्ट, आर्थो विभाग की ओपीडी खोली गई। जिसमें सर्जन डॉ. आनंद कुमार यादव, मेडिसिन से डॉ दिवाकर आदि मौजूद रहे। सर्जरी विभागाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ सत्यजीत वर्मा ने बताया कि पहले दिन दो मरीज पहुंचे, जिनकी काउंसलिंग के बाद उन्हें संबंधित बीमारियों की दवाएं दी गईं।
बताया कि मंगलवार से सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने बताया कि कोरोना के डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में तमाम बीमारियां उभरकर सामने आ रही हैं, जिनके इलाज के लिए अभी ओपीडी संचालित की गई है।