फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

बुनियादी सहूलियतों से खफा कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 16 Oct 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। मीरापुर वार्ड की सड़क, बिजली व पानी समेत बुनियादी सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने मीरापुर वार्ड के पार्षद संजय पांडे एवं महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

धरने में कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष मेजर अकबर अली और पार्षद संजय पांडे ने कहा कि मीरापुर वार्ड की प्रशासन द्वारा घोर रूप से उपेक्षा की जा रही है। नेताओं ने कहा मीरापुर वार्ड में गंदगी का साम्राज्य है, नालियां और सीवर लाइन चोक हो गई है।
विज्ञापन

मोहल्ले में गंदगी और कूड़ा- करकट के कारण मच्छर आदि के भारी मात्रा में पैदा होने के कारण बीमारियों का डर उत्पन्न हो गया है। जनसमस्या का समाधान नहीं किया जाता तो कांग्रेसजन घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय व श्रीनिवास तिवारी ने कहा प्रशासन तानाशाही रवैया पर उतर आया है। मीरापुर वार्ड ही नहीं, पूरे अयोध्या में गृहकर और जलकर के निर्धारण में घोर लापरवाही बरती गई है, जिसकी मार आम आदमी को पड़ रही है।

धरने के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। इस पर उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
धरने में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र मणि पांडे, महासचिव धर्मवीर दुबे, जय मंगल दास तथा पूर्व सभासद रमेंद्र मोहन मिश्रा, जालपा प्रसाद, मन्नू प्रसाद साहू, कुमार आनंद पांडे, विनोद कुमार गुप्ता, राय साहब, रवि मोहन पांडे, मनीष गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, सोनू त्रिपाठी, जयप्रकाश त्रिपाठी, महंत ओमकार दास, महंत लल्लन तिवारी, श्रुति धर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed