फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

67 से घटाकर 64 फीसदी की जाए चावल की रिकवरी

Fri, 16 Oct 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। राइस मिलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने चावल की रिकवरी को 67 से घटाकर 64 फीसदी किए जाने की मांग उठाई है। शुक्रवार को एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक के बाद संगठन के लोगों ने आरएफसी से मुलाकात की। उन्हें समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

बैठक और पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन जिलाध्यक्ष लालजी जायसवाल ने कहा कि राइस मिलर को एफसीआई से संबद्ध करने के लिए हैसियत प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। धन की खरीद शुरू हो चुकी है। इतनी जल्दी वह लोग हैसिंयत प्रमाण पत्र नहीं बनवा सकते हैं। मांग उठाई की सरकार हैसियत प्रमाण पत्र की व्यवस्था को वापस लेकर पहले की तरह संबद्धता देनी चाहिए। कहा कि धान की पैदावार अच्छी हुई है लेकिन रिकवरी अच्छी नहीं है।
विज्ञापन

इसलिए इसे 67 से घटाकर 64 फीसदी किया जाए। अंबेडकरनगर अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने 2018-19 के बकाए भाड़े का भुगतान कराए जाने की मांग की। कहा कि भाड़ा कम दिया गया था। कोषाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने राइस मिल से एफसीआई तक चावल पहुंचाने का भाड़ा मिलर को दिए जाने की बात उठाई। जिलाध्यक्ष का कहना था कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वह इस कार्य में असमर्थ हो जाएंगे। बताया कि इस संबंध में एएफसी को ज्ञापन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक और ज्ञापन देने वालों में महामंत्री राम सागर वर्मा, राम जी जायसवाल, उदय भान मिश्रा, अशोक कुमार, विनय सिंह, बिड़ला वर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed