फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

37 केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान खरीद

Wed, 14 Oct 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। जिले में गुरुवार से 37 केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी जिला खाद्य विपणन ने पूर्ण कर ली हैं। सभी क्रय केंद्रों पर बांट-माप के यंत्र, बैनर व बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गयी है। साथ ही सुबह से क्रय केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों को तैनात होने के निर्देश दे दिए गए हैं। किसानों को अपने धान क्रय करने के लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, साथ ही भुगतान की प्रक्रिया एमपीएस के माध्यम से होगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों के अनुरूप 15 अक्टूबर से 28 फरवरी तक प्रदेश के समस्त जिलों में धान खरीद होनी है। पहले धान की खरीद एक नवंबर से होनी थी लेकिन किसानों के तैयार धान की फसल के मद्देनजर शासन ने अपना फैसला बदला है।
विज्ञापन

अब गुरुवार से धान खरीद की तैयारी है। जिले में धान खरीद के 37 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसमें विपरण शाखा के 10, पीसीएफ के 16, कर्मचारी कल्याण निगम के 3, यूपीएसएस के 3, भारतीय खाद्य निगम के एक, नैफेड के 2 व पीसीयू के 2 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। ये सभी क्रय केंद्र गुरुवार से सक्रिय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जिला अधिकारी की अध्यक्षता में जिला विपणन अधिकारी व समस्त क्रय एजेंसियों के साथ बैठक हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी किसानों को एपीएस की वेबसाइट पर किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। भुगतान की प्रक्रिया भी पूर्व की भांति पीएफएमएस के माध्यम से होगी।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों का पेमेंट 24 घंटे के अंदर कर दिया जाए। दूसरी ओर सभी क्रय केंद्रों पर बैनर, बोरे, बाँटमाप के यंत्र पहुचा दिये गए हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों की तैनाती कर खरीद में शुचिता के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में इस बार धान खरीद का लक्ष्य 60 एमटी निर्धारित किया गया है। ये पिछली बार की अपेक्षा लगभग 20 एमटी अधिक है। पिछली बार 41.40 एमटी खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन खरीद 60 एमटी के आसपास हुई थी। इसके चलते इस बार 60 एमटी लक्ष्य निर्धारित हुआ है। इस बार शासन के जारी निर्देशों के क्रम में कॉमन धन 1868 रुपये प्रति कुंतल व ग्रेट ए के धान 1888 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
शासन के निर्देशों के क्रम में इस बार धान की उतारने व सफाई की धनराशि किसानों से ली जाएगी। इसके लिए 20 रुपये प्रति कुंतल मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जनपद के जिला विपणन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष खोला गया है।
किसान अपनी किसी भी परेशानी या दिक्कत के लिए विपणन निरीक्षक राकेश कुमार नंबर 7839565049 व विजय मौर्य नंबर 8707308272 पर संपर्क कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि इस बार खरीद कोविड 19 के निर्देशों के अनुरूप होगी।

जिले में 37 क्रय केंद्रों पर गुरुवार से धान खरीद होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त तैयारियां पूरी कर लीं गयीं हैं। बोरों की उपलब्धता सहित समस्त कार्यों को सुनिश्चित कर लिया गया है।
- अजित प्रताप सिंह, जिला विपणन अधिकारी अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed