फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

बदमाशों ने किया युवक के अपहरण का प्रयास

Wed, 14 Oct 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
भेलसर। बाराबंकी से आ रहे पिता को रौजागांव हाइवे पुल पर लेने के लिए जा रहे एक युवक का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने जैसे ही बाइक पर बैठाने की कोशिश की, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। इसके बाद युवक को छोडक़र बदमाश भाग निकले। घटना कोतवाली रुदौली व पटरंगा थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई। पीड़ित की तहरीर पर पटरंगा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लगभग नौ बजे पटरंगा थानाक्षेत्र के ग्राम पुराय निवासी विपिन यादव (16) अपने पिता कमलेश कुमार को लेने के लिए रौजागांव हाइवे ओवरब्रिज की ओर साइकिल से जा रहा था। इस दौरान सरैठा व टांडा खुलासा गांव के बीच बड़े पुल पर पहले से दो बाइक लिए खड़े अज्ञात बदमाशों ने विपिन की साइकिल रोककर पकड़ लिया।
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर खड़ी एक बोलोरो जीप के पास ले गए, जिसमें पहले से ही कुछ बदमाश बैठे थे। सब मिलकर युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने लगे, विरोध करने पर उसकी पिटाई कर नशीला इंजेक्शन निकालकर लगाने का प्रयास किया गया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी बोलरो में ही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी वहां से कुछ राहगीर गुजरे, तो विपिन ने बचाने के लिए आवाज लगाई, मामला गड़बड़ देख राहगीरों ने भी गोहार लगाई। आवाज सुनकर आसपास मछली का शिकार कर रहे लोगों को आता देख बदमाश विपिन को छोड़कर भाग निकले। राहगीरों ने घटना की सूचना हाइवे पुलिस चौकी प्रभारी व डायल 112 को दी। मौके पीआरवी 0929 व हाइवे पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव घटना स्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने युवक व राहगीरों से बदमाशों के बारे में जानकारी कर वाहन की तलाश शुरू की लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बदमाशों के बोलेरो में विपिन के गिरे मोबाइल फोन ट्रेस किया तो बोलोरो जीप का लोकेशन 40 किलो मीटर दूर उत्तर दिशा बहराइच की ओर मिला। इस संबंध में पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर मोबाइल फोन छिनैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। अपहरण करने की शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed