फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

भाजपा में गुटबाजी सतह पर, महानगर महिला मोर्चा ने दिया इस्तीफा

Wed, 14 Oct 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। भाजपा महानगर कमेटी में गुटबाजी सतह पर आ गई है। मंगलवार को पार्टी की महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना द्विवेदी के इस्तीफे के बाद बुधवार को महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा दे दिया गया।
विज्ञापन

इसमें महानगर अध्यक्ष के ऊपर महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। वहीं, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का कहना है कि उन्हें कोई इस्तीफा नहीं मिला है, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वर्तमान में नामित पार्षद भी है। पार्टी के नियमानुसार एक व्यक्ति एक पद पर रह सकता है, इसी के तहत उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शशि शर्मा व कुछ अन्य महिला कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर गई, और संगठन की 25 महिला पदाधिकारियों के इस्तीफे की बात कही। यह इस्तीफा उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह को दिया लेकिन, उन्होंने महानगर संगठन की बात कह यह इस्तीफा महानगर अध्यक्ष को देने की बात कही। इसके बाद सभी महिला कार्यकर्ता वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान रहे कि मंगलवार को महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि महानगर अध्यक्ष द्वारा लगातार महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, उन्हें कभी किसी कार्यक्रम में न बुलाया जाता है और न ही सम्मान दिया जाता है।
उनका कहना है कि महानगर अध्यक्ष उन पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि आप काम नहीं करती हैं। कहा कि हमारी सभी महिला पदाधिकारी पार्टी हित के लिए सदैव कार्य करतीं है और अब भी कर रहीं हैं। हम अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं न कि संगठन से, संगठन पर हमें पूरा विश्वास है हम आगे भी हर कार्यक्रम में भागेदारी करते हुए अपना हर संभव योगदान देते रहेंगे। इस्तीफा देने वालों में उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपाध्यक्ष मोनिका सिंह, महामंत्री शकुंतला गौतम, मंडल अध्यक्ष लता कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष सीता सिंह, बूथ अध्यक्ष शारदा सोनी समेत 25 महिला पदाधिकारी शामिल हैं।
वहीं, इस संदर्भ में महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि मैं दिन भर पार्टी कार्यालय में ही था, मुझो किसी भी महिला पदाधिकारी ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। कहा कि महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना द्विवेदी ने एक व्यक्ति एक पद के तहत अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, जबकि वह नगर निगम में नामित पार्षद भी हैं।

कहा कि भाजपा में महिलाओं का सदैव सम्मान किया जाता है, उनके सम्मान के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता संकल्पबद्ध है। महिला कार्यकर्ताओं के साथ किसी तरह की अनदेखी नहीं की जा रही है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि वह इस्तीफा लेने के लिए अधिकृत नहीं है, मामला महानगर कमेटी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed