फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। हाथरस घटना के पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क उतर गए। प्रदर्शन के बीच घेराव के लिए कूच कर गए तो रास्ते में पुलिस से रोकने के दौरान धक्का मुक्की हुई। तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक कार्यकर्ता हिरसत में ही पुलिस लाइन रखे गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक और प्रदेश सचिव व प्रभारी अयोध्या हनुमंत विश्वकर्मा संगठन सृजन अभियान की समीक्षा और किसान कानून के विरोध में दो अक्टूबर को ब्लाक स्तरीय धरना और मार्च कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श कर रहे थे। इसी दौरान प्राप्त हुई कि हाथरस की घटना के पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिस की धक्का मुक्की की गई।
विज्ञापन

उन्हें हिरासत में ले लिया गया इसके बाद तो कांग्रेस कार्यकर्ता उद्वेलित हो गए। घटना के विरोध में सड़क पर उतर गए। नारेबाजी करते हुए यह लोग एसएसपी दफ्तर का घेराव करने के लिए निकल पड़े। रिकाबगंज चौराहे से आगे बढ़ने पर पुलिस बलने इन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्का मुक्की शुरू हो गई। कांग्रेसी सड़क पर लेट गए। इसमें कुछ ने एसएसपी कार्यालय की ओर दौड़ लागने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पकडा। कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर इन्हे पुलिस लाइन ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक इनको पुलिस लाइन में रखा गया था।
प्रवक्ता मो. शरीफ के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव व प्रभारी अयोध्या हनुमंत विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर, वेद सिंह कमल, अनिल सिंह, शरद शुक्ला, अब्दुल हकीम, उमेश उपाध्याय, शैलेद्र पांडेय, आरिफ आब्दी, शमीम, राजू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed