{"_id":"5f6e0fd48ebc3e9bbb18c586","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5419721138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की हत्या का बदला लेने के लिए हुए गोलीकांड का शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर की हत्या का बदला लेने के लिए हुए गोलीकांड का शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। थाना क्षेत्र के तालगांव-भवानीपुर मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर बिरजन सिंह की हत्या का बदला लेने भाड़े पर आए जौनपुर के शूटरों में शामिल एक अन्य स्थानीय शूटर को मवई पुलिस ने शुक्रवार को बाबा बाजार चौकी क्षेत्र के उमापुर गांव से गिरफ्तार किया है।
सीओ रूदौली धर्मेंद्र यादव ने बताया कि 11 अगस्त 2019 को बिरजन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या आरोपी शिवप्रसाद के पिता राम सुंदर और परमेश्वर पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोप लगाया गया था कि जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह और बिरजन सिंह के ससुर व साले समेत 9 नामजद और 4 अज्ञात शूटरों ने मोपेड से घर जा रहे तालगांव निवासी रामसुंदर और कछिया गांव निवासी परमेश्वर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। राम सुंदर के पुत्र जगप्रसाद ने मवई थाने में केस दर्ज कराया था।
बताया कि विवेचना के दौरान रौनाही थाना क्षेत्र के इब्राहिम पुर गांव निवासी योगेश सिंह उर्फ योगी का नाम भी इस घटना में प्रकाश में आया था। बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि योगेश उमापुर में खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। जिस पर मवई थाना प्रभारी राम किशन राणा व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।