{"_id":"5f5fa1ad8ebc3e51e82f1820","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5401501188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद समेत 73 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद समेत 73 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जिले के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री समेत सोमवार को जिले में 73 नए मरीज कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 27 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4561 पहुंच गई है। इनमें सक्रिय मरीज 994 बचे हैं।
सितंबर माह में कोरोना संक्रमण चरम पर देखा जा रहा है। सोमवार को भी मरीजों का अर्धशतक पार हो गया। जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी आदि संक्रमण की चपेट में आए हैं। शहर के बजाजा निवासी पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री को कुछ दिक्कत होने पर बीते 12 सितंबर को उन्होंने डॉ. लाल पैथ लैब से कोरोना का आरटी पीसीआर टेस्ट कराया था।
जिनकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य टीम उनकी निगरानी लगातार कर रही है। हालांकि, पूर्व सांसद के स्वास्थ्य में अभी काफी सुधार देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा सोमवार को आई रिपोर्ट में मसौधा के बिरौली में तीन, सलारपुर में दो, कोट सराय में तीन, तिवारी का पुरवा में चार, तारुन ब्लाक के चितावा में दो, बीकापुर के गोविंदपुर में दो, अमानीगंज के सरोली में चार, सोहावल के उचितपुर में दो, मीरपुर कांटा, बभनियावां, खिरौनी, नगर निगम के पटेल नगर, मोतीबाग, सहादतगंज, ऋषि टोला, इमामबाड़ा, खुर्द महल, अंगूरी बाग, शक्ति नगर कॉलोनी, मुकेरि टोला, अब्बू सराय, सरयू विहार कॉलोनी, कजियाना, मया ब्लॉक के सीएचसी मया बाजार, गंगापुर, रामनगर, मसौधा ब्लाक के डाभासेमर, रघुवंश पुर, शिवनगर, मऊ शिवाला, नवीन मंडी, रघुपुर, तारुन के बेलगरा, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के चिखरी, सेमरा, ढेमावैश्य, बीकापुर ब्लॉक के मंगारी, नंदरौली, हैदरगढ़, मिल्कीपुर ब्लाक के करौली, गोकुला, पूरा ब्लॉक के मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, मवई ब्लॉक के सुनवा आदि में एक-एक मरीज संक्रमित पाए गए हैं।