{"_id":"5e0cd9548ebc3e87c20e5dec","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5007692123","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमर, भागड़ा, गिद्दा नृत्य, वृंदावन की रासलीला ने बिखेरा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमर, भागड़ा, गिद्दा नृत्य, वृंदावन की रासलीला ने बिखेरा रंग
विज्ञापन
अयोध्या महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। बहु सांस्कृतिक परिदृश्य को समाहित करती विविध कला शैली, राजस्थान की मिट्टी से उभरा घूमर नृत्य, प्रेम भाव का साकार दर्शन कराती वृंदावन की रासलीला, बंगाल की परंपरा का संवाहक कालबेलिया व मन में दस्तक देता पंजाब का भांगड़ा के रंग अयोध्या महोत्सव में बिखरे नजर आए। महाराष्ट्र के लावणी व पंजाब के गिद्दा नृत्य ने इन रंगों को और निखार दिया।
कार्यक्रम में अवधी गायक गणेश सिंह ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सुप्रिया शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। वृंदावन की रासलीला, बंगाल के कालबेलिया, पंजाब के भांगड़ा व गिद्दा, महाराष्ट्र के लावणी नृत्य की भावविभोर करने वाली प्रस्तुति का साक्षी महोत्सव का मंच बना।
सूचना विभाग द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला में लोक गायिका प्रकृति यादव ने दर्शकों को अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। चंद्रभान इंटर कालेज के बच्चों ने देशप्रेम के गीतों पर अपनी मनोहारी प्रस्तुति दी।