फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya begins to be decorated

सीएम की आहट से संवरने लगी अयोध्या

Thu, 23 Mar 2017 10:58 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya begins to be decorated
राम की पैड़ी में चल रहा सफाई का कार्य। - फोटो : अमर उजाला
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेले की तैयारी देखने आ सकते हैं। बुधवार शाम साढ़े सात के बाद प्रशासन के पास शासन से संदेश आया कि मुख्यमंत्री जल्द ही अयोध्या अा सकते हैं। व मेले को भव्य बनाने के लिए की जा रही तैयारियों का औचक जायजा ले सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मेला क्षेत्र की सफाई के लिए सफाई कर्मियों की पूरी फौज उतार दी गई है। रात से ही सड़कें बनाई जा रही हैं। वरिष्ठ अफसरों को तैयारी की मानीटरिंग के लिए अयोध्या में लगा दिया गया है। गुरुवार पूरे दिन हलचल का माहौल रहा। सीएम के आने के मद्देनजर अयोध्या के साथ ही जिले में भी तैयारी हो रही है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 25 मार्च को गोरखपुर जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वह अगले दिन लौटते वक्त अयोध्या पहुंचेेंगे। उनका फोकस भी अयोध्या पर ही है। इसका संदेश विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से बातचीत में भी दिया था, मुख्यमंत्री ने उन्हें मेला तैयारी में जुटने व कैंप करने को कहा, साथ ही डीएम को फोन पर भी कड़ा संदेश दिया है कि मेले की तैयारी में कोई लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम साढ़े सात के बाद प्रशासन के पास शासन से संदेश आया कि मुख्यमंत्री जल्द ही अयोध्या जा सकते हैं। व मेले को भव्य बनाने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा ले सकते हैं। इसके बाद प्रशासन ने तगड़ी व्यवस्था शुरू कर दी है।

बुधवार को रात ही अयोध्या नया घाट के  ढलान की सड़क को बनवाने के लिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में काम शुरू कराया गया। गुरुवार को भी यहां कार्य होता रहा। साथ ही पंचायत राज विभाग और नगर पालिका के सफाई कर्मियों को मेला क्षेत्र की सफाई के लिए उतार दिया गया।

बताया गया कि 13 सेक्टरों में बांटकर पंचायत के ही लगभग छह सौ सफाईकर्मियों को उतारा गया है। इनको राम की पैड़ी, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ, छोटी छावनी के साथ ही घाटों पर लगाया गया है। राम की पैड़ी के मलबा और गंदगी को हटाने का काम शुरू हो गया है।

हालांकि यह काम बहुत आसान नहीं है। यहां लगभग 180 कर्मी लगाए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण घाटों पर डेढ़ सौ से ज्यादा सफाईकर्मियों को लगा दिया गया है। सड़क के किनारे नालियां बनाई जा रही है। सफाई की मुकम्मल व्यवस्था के लिए पीडी डीआरडीए अश्विनी कुमार मिश्र और डीडीओ हवलदार सिंह को सुपरविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसके अलावा जिले के तीन एडीएम को मेला क्षेत्र का दौरा कर पाई गई कमियों को दूर कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईओ फैजाबाद को अपने स्टाफ  के साथ अयोध्या मेला क्षेत्र में लगा दिया गया है। कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी एसएस सेठी ने बताया कि पंचायत विभाग के सफाई कर्मियों को सफाई के लिए उतारा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed