फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   awas yojna

लापरवाही से परवान नहीं चढ़ रही पीएम आवास योजना

Sat, 11 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
awas yojna
पटरंगा। मवई ब्लॉक में पीएम आवास योजना गति नहीं पकड़ पा रही है। मवई ब्लॉक के 229 पात्रों को सरकार ने पीएम आवास दिया था। दो वर्ष बीतने के बाद भी मात्र 70 आवास ही बनकर तैयार हो पाए हैं। इसका कारण विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के साथ ही लाभार्थियों की भी लापरवाही है।
विज्ञापन

विकासखंड मवई की 55 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2018-19 में 229 पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया था। योजना के तहत सभी लाभार्थियों को प्रथम किश्त जारी हो चुकी है। इनमें से 223 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त भी प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

तृतीय किश्त की धनराशि 181 लाभार्थियों के खाते में भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक मात्र 70 लाभार्थियों के ही आवास पूर्ण हो सके हैं। वहीं 159 लाभार्थियों के आवास निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों व ग्राम प्रधान का कहना है कि किसी को मजदूर नहीं मिल रहे तो किसी को मिस्त्री। कई के खाते गलत होने पर दूसरे के खाते में पैसे चले गए हैं, तो कहीं लापरवाही भी सामने आ रही है। वहीं, इसको लेकर ग्राम प्रधान समेत अधिकारी व लाभार्थियों की उदासीनता भी नजर आ रही है।
ग्राम सभा सेवढारा के ग्राम प्रधान कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि हमारी ग्रामसभा में कुल पांच पीएम आवास स्वीकृत हुए थे, जिसमें तीन लाभार्थियों ने अपने आवास बनवा लिए हैं, वहीं दो के आवास अभी अधूरे हैं।
पटरंगा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रभात वर्मा ने बताया कि हमारे यहां कुल चार आवास आए थे, चारों बनकर तैयार हो गए हैं। कुशहरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जायसवाल ने बताया कि हमारी ग्रामसभा में कुल 11 आवास मिले थे, सभी बन गए हैं। जैसुखपुर ग्राम प्रधान हरिनाथ वर्मा ने बताया कि हमारी ग्रामसभा में कुल 11 आवास आए थे जिसमें से छह बन गए हैं। अशरफपुर गंगरैला के प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार ने बताया कि आठ आवास मिले थे जिसमें से सात बन गए हैं।

खंड विकास अधिकारी रामविलास राम ने बताया कि जो भी अधूरे पीएम आवास बचे हैं उन्हें जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा। लापरवाह अधिकारियों व लाभार्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed