{"_id":"64d91ef878730ebde80e13c8","slug":"awadh-university-placement-drive-faizabad-news-c-97-1-slko1021-1140-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवध विवि के 17 छात्रों का आईटी कंपनी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवध विवि के 17 छात्रों का आईटी कंपनी में चयन
Sun, 13 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट एंड सॉफ्ट स्किल्स डवलपमेंट सेल की ओर से वात्सल्य डिजिटल डाटा सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड आईटी कम्पनी के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। आवासीय परिसर के 17 छात्रों को प्लेसमेंट दिया गया।
एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीसीए, बीटेक इलेक्ट्रिकल तथा फिजिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कुल 53 छात्र-छात्राओं ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कंपनी के साक्षात्कार के बाद कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के पद पर सात व फाइनेंशियल एडवाइजर के लिए 10 छात्रों का चयन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कम्पनी की एमडी निहारिका कौशल, डायरेक्टर वैभव सिंह व एचआर नारायण वशिष्ठ मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल की निदेशक डॉ. गीतिका श्रीवास्तव ने बताया कि कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देशन में 17 छात्रों को चयन किया है। संयोजन डॉ. आलोक मिश्र ने किया। संवाद