फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Awadh University fails to conduct semester examinations on time

सेमेस्टर परीक्षाएं समय कराने में अवध विवि फेल

Mon, 03 Feb 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Awadh University fails to conduct semester examinations on time
अयोध्या। इसे अचरज ही कहा जाएगा कि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि प्रशासन ने महाविद्यालयों में होने वाली मुख्य वार्षिक परीक्षा की तिथि की घोषणा करने के बाद तैयारी पूरी कर ली है लेकिन अपने आवासीय परिसर में अभी तक छह माह में होने वाली परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की जा सकी। इससे आवासीय परिसर के विद्यार्थियों में सेमेस्टर पूरे होने व परीक्षा परिणाम घोषित होने को लेकर संशय है। इससे 1800 से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

अवध विवि के आवासीय परिसर में 40 से अधिक कोर्स संचालित हैं। इन सभी में सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली लागू है। इस वर्ष से विवि प्रशासन ने मिड व एंड सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली लागू की है। अभी तक सभी सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि विवि प्रशासन घोषित नहीं कर सका है। इससे सत्र लेट होने की आशंका प्रबल है। जबकि विवि प्रशासन के जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार सेमेस्टर परीक्षाएं प्रत्येक दशा में जनवरी माह तक हो जानी चाहिए थीं।
विज्ञापन

अभी एक पखवारे पूर्व तक विवि के आवासीय परिसर के वर्ष 2020 सत्र की मिड सेमेस्टर परीक्षाएं संपन्न कराई गई हैं व एंड सेमेस्टर परीक्षा कब होगी इसका कोई पता नहीं है। नियमों के अनुसार मिड व एंड सेमेस्टर परीक्षा के बीच में कम से कम दो माह का समय चाहिए। अगर विवि प्रशासन इस सत्र की पहली एंड सेमेस्टर परीक्षा में लेट होती है तो पूरा सत्र लेट होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्ववत सत्रों के दो व तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों के तृतीय व पंचम व चार वर्षीय पाठ्यक्रमों की तृतीय, पंचम व सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी नहीं हो सकी हैं। परिसर में कुल मिलाकर 1800 से अधिक विद्यार्थी सेमेस्टर परीक्षाएं घोषित न होने से आशंकित हैैं। सेमेस्टर परीक्षा लेट होने व समय पर परीक्षा परिणाम न मिलने का भय विद्यार्थियों को सता रहा है।
अवध विवि परिसर के विद्यार्थियों ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक से मिलकर सेमेस्टर परीक्षाएं मुख्य परीक्षा के साथ शुरू कराने की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना था कि छह महीने में होने वाली परीक्षा अभी तक नहीं हो सकी है जबकि विवि से संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं 15 फरवरी से होने जा रही हैं। छात्रों की मांग रही कि विवि प्रशासन मुख्य परीक्षा के साथ विवि के आवासीय परिसर की सेमेस्टर परीक्षाएं भी संपन्न कराए।
अवध विवि की मुख्य परीक्षा के साथ सेमेस्टर परीक्षा फिलहाल संभव होती नहीं दिख रही है। अगर विवि प्रशासन समस्त इंतजाम भी पूर्ण करा ले तो अंत में पेपर की समस्या फंसेगी। अभी सेमेस्टर परीक्षाओं के समस्त पेपर तैयार नहीं हो सके हैं। माना जा रहा है कि सेमेस्टर परीक्षाएं फरवरी के बाद या फरवरी के अंत तक ही शुरू हो पाएंगी।

अवध विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं जल्द घोषित की जाएंगी। फरवरी में ही परीक्षा शुरू कराई जाएगी लेकिन अभी समस्त विषयों के पेपर पूर्ण न होने की स्थिति में 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू कराना संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed