फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Awadh University academic session

अवध विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र शुरू

Thu, 16 Jul 2015 10:33 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
लेकिन राज्यपाल व कुलाधिपति के निर्देशों के अनुरूप कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका। दरअसल, विवि के निर्धारित समय पर सभी पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम न घोषित कर पाने की वजह से अभी लगभग एक माह कॉलेजों व विवि परिसर में प्रवेश ही होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का नया शैक्षिक सत्र प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई को शुरू होता है। कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल इस वर्ष नए शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए परीक्षा विभाग को 30 जून तक सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर देने का आदेश भी दिया था।
विज्ञापन


मगर अभी तक केवल बीए, बीएससी, बीकॉम व एमए का परिणाम ही घोषित हो सका है, वह भी कुछ कालेजों का ही। इसके अलावा नकल के आरोपी कॉलेजों की निरस्त परीक्षाएं भी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समय पर रिजल्ट न निकल पाने के नाते अभी कॉलेजों में केवल स्नातक प्रथम वर्ष में ही प्रवेश हो रहा। उधर विवि के आवासीय परिसर में भी प्रवेश प्रक्रिया तो शुरू हो गई, पर अभी किसी विभाग में एडमिशन नहीं हुए हैं।

जानकारों का कहना है कि वर्तमान हालात की दृष्टि से अभी करीब डेढ़ माह विवि व कॉलेजों में एडमिशन ही चलेगा। ऐसे में कक्षाओं का संचालन निकट भविष्य मेें शुरू हो पाने के आसार नहीं हैं।

इस संबंध में कुलपति प्रो. जायसवाल ने खुद को व्यस्त होने की बात कहकर मीडिया प्रभारी से वार्ता करने को कहा। अवध विवि फैजाबाद के मीडिया प्रभारी/विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान डॉ. एसएन शुक्ल ने बताया कि नया सत्र शुरू होने के बाद तीन दिन अवकाश है।


 इस वजह से अगले सप्ताह में विभागों में अंतिम वर्ष की कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश शीघ्र पूरा करा कक्षाओं का संचालन इसी माह से शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed