फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Attempt to rob from bullion trader, shot on failure

सराफा व्यापारी से लूट का प्रयास, असफल होने पर मारी गोली

Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob from bullion trader, shot on failure
अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अमानीगंज रोड पर मिर्जापुर गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने घर जा रहे सराफा व्यापारी से लूट का प्रयास किया, असफल रहने पर उसके ऊपर तमंचे से गोली चला दी।
विज्ञापन

गोली सराफा व्यापारी के पीठ को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। शोर मचने पर बदमाश फरार हो गए। एसएसपी शैलेश कुुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में लगी है। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मंगल बाजार निवासी राजेंद्र प्रसाद सोनी की थाना खंडासा के अमानीगंज बाजार में बब्बू सराफा नाम की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 5:30 बजे राजेंद्र दुकान बंद कर अपने पुत्र उत्तम उर्फ सोनू के साथ बाइक से घर जा रहे थे। कोतवाली रुदौली के मिर्जापुर गांव के निकट अमानीगंज मार्ग पर पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट के उद्देश्य से उनकी बाइक को ओवर टेक कर रोकने का प्रयास किया। उनकी मंशा भांपकर बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी।
गोली बेटे के साथ पीछे बाइक पर बैठे व्यापारी राजेंद्र सोनी के पीठ के पीछे छूकर निकल गई। व्यापारी का पुत्र बाइक की स्पीड बढ़ाकर आगे निकल आया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल शशिकांत यादव ने घायल व्यापारी को सीएचसी रुदौली भेजा। बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे।
जानकारी मिलने पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। एसओजी प्रभारी रतन शर्मा ने सोमवार को घटना स्थल पहुंच कर तहकीकात शुरू की।

एसएसपी ने बताया कि व्यापारी राजेंद्र सोनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed