फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Attempt to capture Hanuman Kutiya

Ayodhya News: नरसिंह मंदिर के बाद हनुमान कुटिया पर कब्जे का प्रयास

Wed, 17 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 17 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture Hanuman Kutiya
अयोध्या। रामनगरी में मंदिरों पर कब्जा करनेे की कोशिशें हो रही हैं। नरसिंह मंदिर, श्रावण कुंज मंदिर के बाद रायगंज स्थित हनुमान कुटिया मंदिर पर कब्जे के प्रयास का मामला मंगलवार को सामने आया है। मंदिर से जुड़े एक संत ने आरोप लगाया कि हनुमान कुटिया पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने अपना ताला लगा दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हनुमान कुटिया का महंत बताने वाले सुबास दास (चेला बजरंग दास) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गुरु का एक मंदिर जिला भदोही में है। इसकी पूजा-पाठ की जिम्मेदारी उन पर है। चार फरवरी 2023 को गुरु की मृत्यु के बाद अयोध्या के रायगंज स्थित हनुमान कुटिया मंदिर की जिम्मेदारी भी उनके ऊपर आ गई।
विज्ञापन

बताया कि जब वह गत 21 फरवरी को अयोध्या स्थित मंदिर पर आए तो पता चला कि उक्त मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से स्वामी देव प्रसाद चेला जगत, शिवम बरनवाल व शिवपूजन चौबे निवासी अयोध्या ने जबरन अपना ताला लगा दिया है। जब उसने ताला खोलने की कोशिश की तो उक्त लोग मारपीट करने पर आमादा हो गए। बताया कि वह तीन माह से मंदिर का ताला खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। ताला लगा होने के चलते मंदिर में पूजा-पाठ भी नहीं हो पा रहा है। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर निर्माण के साथ बढ़ी संपत्ति की कीमत तो गढ़ी लोगों की निगाह
अयोध्या में कई मंदिरों को हथियाने के मामले चर्चा में हैं। रायगंज पुलिस चौकी के बगल स्थित नरसिंह मंदिर पर कब्जे की नीयत से गत वर्ष अगस्त माह में पटाखा फोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। इसमें नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद गत 10 फरवरी को मंदिर के महंत रामशरण दास संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उनका आज तक पता नहीं चला। वहीं इसी माह मंदिर के पुजारी रामशंकर दास ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद मंदिर का कोई वारिस नहीं बचा। अब इस मंदिर में पूजा-पाठ की जिम्मेदारी पुलिस उठा रही है।


श्रावण कुंज मंदिर की संपत्ति बेचने का केस
वासुदेव घाट स्थित श्रावण कुंज मंदिर का विवाद भी जग जाहिर है। मंदिर के ट्रस्टी ने शनिवार को महंत के ऊपर 50 करोड़ की संपत्ति महज तीन करोड़ में बेचने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इन दोनों मंदिरों के पास अयोध्या व अन्य जिलों में कीमती जमीनें हैं। इसके अलावा भी अयोध्या में मंदिरों की संपत्ति को लेकर कई विवाद चल रहे हैं। सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने बताया कि इन मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed