फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Attack On J.E

विद्युत उपकेंद्र पर घुसकर फीडर बंद कराने का प्रयास, जेई पर किया हमला

Wed, 25 May 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attack On J.E
अयोध्या। कोतवाली नगर अंतर्गत सिविल लाइन इलाके में स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में सोमवार को आंधी के दौरान बाधित हुई विद्युत आपूर्ति बहाल करने गए बिजली कर्मियों को कुछ लोगों ने अभद्रता कर भगा दिया।
विज्ञापन

कॉलोनी के कुछ मंगलवार सुबह लोग विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन पर पहुंचे और हंगामा कर फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद करवाने का प्रयास किया।
विरोध करने पर वहां मौजूद जेई पर हमला किया व गाली गलौज की। साथ ही सरकारी कागजात फाड़ दिये। पीड़ित जेई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के जेई अभिषेक मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को आई आंधी के दौरान पीडब्ल्यूडी कॉलोनी की विद्युत लाइन पर एक मोटा पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते सोमवार रात इस कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। जब विद्युतकर्मी मंगलवार सुबह उक्त कॉलोनी में लाइन ठीक करने के लिए गए तो वहां के कुछ लोगों ने कर्मचारियों से कहा कि जब तक पूरी लाइन में नया तार नहीं लगेगा तब तक लाइन नहीं जोड़ने दी जाएगी।
इस दौरान लोगों ने विद्युत कर्मियों को अभद्रता कर मौके से भगा दिया। जेई ने आरोप लगाते हुए बताया है कि मंगलवार सुबह वह विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद थे।
इस दौरान करीब 9:34 बजे उक्त कॉलोनी निवासी सौरभ सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, बादल सिंह अपने 10-12 सार्थियों के साथ आए और हंगामा करने लगे।
सभी फीडर को जबरन बंद कराने लगे। रोकने पर इन सभी ने उनके साथ गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान सौरभ सिंह द्वारा उन पर हमला भी किया गया।

सभी ने मिलकर कार्यालय की मेज-कुर्सी तोड़ दी व सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। इस दौरान कर्मचारियों व स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर सभी आरोपी भाग गए।
कोतवाली नगर प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, गाली गलौज करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed