फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   attack mahant

Ayodhya News: पंचमुखी मंदिर के महंत पर हमला, केस दर्ज

Tue, 25 Jul 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
attack mahant
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के स्वामित्व को लेकर विवाद में सोमवार शाम मंदिर के महंत चतुर्भुजदास उर्फ चंदा बाबा पर मंदिर में रहने वाले साधु व विद्यार्थियों ने हमला कर दिया। महंत को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित महंत का आरोप है कि सोमवार को वह रोज की तरह सरयू आरती के बाद वापस मंदिर लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 9.45 बजे मंदिर निवासी विमल कृष्ण दास चेला कमलनयन दास, राकेश निषाद, विनय यादव समेत 15-16 लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया। घसीटकर मंदिर में ले गए और मारा-पीटा, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। थाना प्रभारी केके मिश्र ने बताया कि मंदिर पर स्वामित्व को लेकर कानूनी विवाद है। पीड़ित महंत की शिकायत पर विमल दास, राकेश समेत अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed