फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Army Recruiting Special Train rain for Pratapgarh

प्रतापगढ़ तक चली सेना भर्ती स्पेशल ट्रेन

Sun, 21 Feb 2016 11:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Army Recruiting Special Train rain for Pratapgarh
लखनऊ से आए जीआरपी के क्षेत्राधिकारी-प्रथम आरडी यादव, एसओ जीआरपी भूपेंद्र कुमार सिंह, आरपीएफ के सहायक निरीक्षक ओपी राय, स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार, बलों व जिम्मेदारों के साथ इन्हें सुरक्षित भेजने के लिए प्लेटफार्म चार-पांच पर भागदौड़ करते नजर आए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पहले भर्ती स्पेशल ट्रेन सुबह 10:30 बजे रवाना करने की तैयारी थी। भीड़ कम देख इसे 12:30 बजे प्रतापगढ़ भेजना तय हुआ। इस बीच भर्ती से लौटे युवकों का स्टेशन पर हुजूम और दबाव काफी बढ़ गया।
विज्ञापन


थके-हारे युवकों ने प्लेटफार्मों पर लेटने के साथ ही प्रतापगढ़ की ओर जाने वाली पांच नंबर पर खड़ी फैजाबाद-प्रयाग पैसेंजर और तीन पर लगी फैजाबाद-मुंबई साकेत एक्सप्रेस के आरक्षित-अनारक्षित कोचों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन के प्लेट फार्म नं. चार से 12:30 बजे रवाना होने की रेलवे की घोषणा का भी असर नहीं हुआ तो जीआरपी थानाध्यक्ष लाउड हेलर लेकर सभी को ट्रेनों से उतरकर विशेष ट्रेन से रवाना होने का निर्देश दिया।

करीब 12:15 बजे प्लेटफार्म चार पर 14 कोचों वाली विशेष ट्रेन लगी तो ट्रेनों में कब्जा जमाये नवयुवकों में भगदड़ मच गयी। चारों ओर से पुलिस की सीटियां गूंजने लगीं। करीब 12:50 बजे ट्रेन चली तो एक बार फिर दूसरी ट्रेनों में बैठे युवा निकलकर ट्रेन पकड़ने दौड़ पड़े। इस बीच किसी ने वैकूम खोल दिया। करीब पांच मिनट बाद ट्रेन चली। स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार ने बताया कि भीड़ वापसी को दो स्पेशल ट्रेन मिली थीं।


पहली स्पेशल से करीब-करीब भीड़ जा चुकी है। जो कुछ थोड़ी बची उसे पौने दो बजे, सायं साढ़े तीन बजे और शाम की ट्रेन से भेजा गया। कहा, सोमवार को भी प्रतापगढ़ की भर्ती होनी है। दूसरी स्पेशल ट्रेन अब सोमवार को प्रतापगढ़ भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed