फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Application for admission till 31st May in graduation and 15th June in Masters

स्नातक में 31 मई व परास्नातक में 15 जून तक प्रवेश के लिए आवेदन

Wed, 11 May 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Application for admission till 31st May in graduation and 15th June in Masters
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की आवासीय परिसर एवं संघटक महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक, बी वोक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। वहीं परास्नातक पाठ्यक्रम में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ फाइन आर्ट्स, सोशल वर्क, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर एप्लीकेशन, लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, बैचलर ऑफ फार्मेसी, बैचलर ऑफ लॉ त्रि-वर्षीय एवं पंचवर्षीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। वहीं परिसर के बी वोक पाठ्यक्रमों में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, फैशन डिजाइनिंग गारमेंट टेक्नोलॉजी, परफॉर्मिंग आर्ट विषय में आवेदन प्रक्रिया चालू है।
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में इकोनॉमिक्स एंड रूरल डेवलपमेंट, हिस्ट्री कल्चर एंड आर्कियोलॉजी, हिंदी, इंग्लिश, सिंधी, एप्लाइड साइकोलॉजीए, फिलासफी एंड रिलीजन, स्ट्रैटेजिक स्टडीज, सोशियोलॉजी, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग, एडल्ट एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन, इंटरनेशनल रिलेशन, सोशल वर्क, फिजिकल एजुकेशन, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन, फाइन आर्ट्स, लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, ह्यूमन कांशसनेस योगिक साइंस एंड थेरेपी, परफॉर्मिंग आर्ट्स, पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। परिसर के परास्नातक साइंस के तहत फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैथमेटिक्स एंड स्टैटिक्स, कंप्यूटर साइंस, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, इन्वायरमेंट, बायोटेक्नोलॉजी, जियोलॉजी, जियोफिजिक्स, बायो.इनफॉर्मेटिक्स, होम साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाइनेंस इन कंट्रोल, एग्रीकल्चर बिजनेस, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, टूरिज्म मैनेजमेंट के इच्छुक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही परिसर के पीजी डिप्लोमा एवं डिप्लोमा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए हैं। जिनमें बायो.इनफॉर्मेटिक, इन्वायरमेंट मॉनिटरिंग एंड सिमुलेशन, डिजिटल सिस्टम डिजाइन एंड इंस्ट्रूमेंट, वीएलएसआई, फैशन डिजाइनिंग, योगा एंड अल्टरनेटिव थेरेपी, विमेन स्टडीज, आर्ट एजुकेशन, अवधी, भोजपुरी, हेल्थ एंड फिटनेस मैनेजमेंट, फ्रेंच, जर्मन, वेदिक मैथमेटिक्स, स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग आदि शामिल हैं। वही सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में गर्भ संस्कार, आर्ट्स एप्रिसिएशन, फर्मेंटेशन टेक्नोलॉजी, स्वायल एंड वॉटर टेस्टिंग, प्रोफिसिएंसी, इंग्लिश कम्युनिकेशन में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय आवासीय प्रवेश समन्वयक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि परिसर, सघटक व संबद्ध महाविद्यालयों के एलएलबी त्रि वर्षीय व पंचवर्षीय, एमएड, एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 18 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हैं। परिसर के बीटेक के विभिन्न ब्रांचों व एमटेक, एमसीए, एमबीएए में प्रवेश यूपीसीईटी 2022 से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूचना उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed