फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   App makes road

आपके हाथ में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का जिम्मा

Wed, 17 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
App makes road
अयोध्या। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की शुरुआत अब आपके हाथ में है। आपको सिर्फ ‘निगरानी यूपीपीडब्ल्यूडी फार सिटीजंस’ एप पर सड़क पर हुए गड्ढे की फोटो भेजनी होगी।
विज्ञापन

इसके बाद अपने आप फोटो कहां की और किस रोड से संबंधित है इसकी पूरी जानकारी अधिशासी अभियंता के पास पहुंच जाएगी। शहरी क्षेत्र में 24 से 48 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 48 से 96 घंटे में गड्ढा मुक्त करने की सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

पिछले सालों में गड्ढा मुक्त के नाम पर हुए कार्यों की जनप्रतिनिधियों व आम लोगों की शिकायतों के मद्देनजर शासन ने नई व्यवस्था शुरू कर दी हैं। हालांकि इससे ज्यादातर लोग अंजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से प्रचार करने मेें भी कोताही बरती जा रही है। ऐसे में जिम्मेदारी हम सबकी है कि शिकायत करने के बजाय फोन उठाएं और फोटो भेज दें। फिर काम न हो तो जिम्मेदारों को आइना दिखाएं।
यदि आप किसी मार्ग से जा रहे हैं और सड़क पर गड्ढे दिखाई दें तो आपको उसकी शिकायत करने के लिए किसी भी अफसर के कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। न ही संबंधित क्षेत्र का नाम बताने की आवश्यकता है।
बल्कि मोबाइल से सड़क की फोटो खींचकर एप पर अपलोड कर दें। आपके द्वारा भेजी गई फोटो को एप खुद ही पता कर लेगा कि फोटो में दिख रही सड़क कहां की है और वह किस स्थान पर टूटी है।
इसके लिए आपको फोटो खींचते समय मोबाइल की लोकेशन ऑन रखनी होगी। इसमें फोटो के पूरे विवरण के साथ ही लोकेशन भी दर्ज हो जाएगी।
इसी के माध्यम से संबंधित विभाग इंजीनियरों को जानकारी उपलब्ध करा देगा। जनपद में इस एप को लागू कर दिया गया है। शासन ने यह एप सड़कों की मरम्मत के नाम पर हो रही खानापूर्ति को उजागर करने के लिए लांच किया है। लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी सड़कों की मरम्मत के बाद एप पर उसकी फोटो भी अपलोड करेंगे।
ऐसे खोलें ऐप
प्ले स्टोर के जरिए निगरानी यूपीपीडब्ल्यूडी फार सिटीजंस को लोड करें। ओपेन करते ही पहले भाषा का विकल्प आएगा, फिर आपको नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल लोड करना होगा।
इसके बाद एप खुल जाएगा और उस पर फोटो अपलोड का विकल्प दिखाई देगा। इस पर लोकेशन ऑन करके आप फोटो अपलोड करके भेज देंगे जो सीधे शासन को जाएगी। जहां से संबंधित एक्सईएन को निर्देश के साथ तय समयबद्धता लागू हो जाएगी।

बीते एक साल में 694 किमी. सड़कें गड्ढा मुक्त की गइं हैं। लेकिन बारिश में जलभराव से सड़कें फिर टूट जा रही हैं। यह सीसी मार्ग तो है नहीं, इसलिए बारिश का पानी इकट्ठा होते ही पीच का काम बर्बाद हो जाता है। अब उन्हीं सड़कों पर गड्ढा मुक्त का काम होगा, जहां की फोटो पीडब्ल्यूडी के निगरानी एप पर आम लोग अपलोड करेंगे। जैसे ही फोटो अपलोड होगी, संबंधित एक्सईएन को पता चल जाएगा कि यह कहां का मार्ग है। तय किया गया है कि 24 से 48 घंटे में राजमार्ग और 48 से 96 घंटे में जिला मार्ग को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
अनुराग चतुर्वेदी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed