फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Anti-state slogans protesting students

देश विरोधी नारा लगाने वाले छात्रों के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 15 Feb 2016 11:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Anti-state slogans protesting students
अखंड भारत मोर्चा पूर्वी संभाग व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में देश विरोधी नारा लगाने वाले छात्रों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रिकाबगंज चौराहे पर देशद्रोहियों का पुतला फूंका तो विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने देशद्रोही छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे नेताओं की शव यात्रा निकाल रीडगंज चौराहे पर उसे फूंक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संदीप आहूजा नेे कहा कि जेएनयू में कभी गोमांस परोसने की बात करना, कभी राक्षस महिसासुर की जयंती मनाने के नाम पर देवी-देवताओं के नग्न चित्रों की प्रदर्शनी लगाना और अब तो पूरा कैंपस ही नक्सलियों एवं कश्मीरी उग्रवादियों का गढ़ बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संगठन पहले भी आतंकवादी यासीन भटकल के समर्थन में उतर चुके हैं। कहा कि जेएनयू के छात्रावासों मे रियायती दरों पर देशद्रोही पल रहे हैं। प्रदर्शन के माध्यम से मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के छात्रावासों की सघन जांच करने, पकड़े गए छात्रों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में प्रवेश चौधरी, सुमित रोहिल्ला, दीपक सिंह, वीरेंद्र जरयाल, वेद गुप्त, महेश शर्मा, सुमन, विनोद शर्मा,  बलदेव, श्रवण दीक्षित, गगन, विजय अग्रवाल, चमन मोहिल्ला, राकेश गुप्त, ओम प्रकाश गुप्त आदि शामिल रहे।

वहीं, विद्यार्थी परिषद ने जेएनयू के आरोपी देशद्रोही छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे नेताओं की शवयात्रा गुलाबबाड़ी से गांधी पार्क तक निकाली।


पुलिस से रोके जाने पर रीडगंज चौराहे पर शव को प्रतीकात्मक रूप से फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री रमन सिंह, कृष्णकांत, अंकित, ध्रुवराज, अनीस, अनुज, हेमंत, रणजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed