फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Annakoot festival celebrated in temples

मंदिरों में मनाया गया अन्नकूट पर्व

Tue, 29 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Annakoot festival celebrated in temples
अयोध्या। दीपवाली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रथमा पर नगरी के मठ-मंदिरों में गोर्वधन पूजा (अन्नकूट) का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में 56 प्रकार केव्यंजनों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ रही। धर्मनगरी के मठ-मंदिरों में अन्नकूट पर्व को लेकर विशेष उत्साह रहा। 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौटे भगवान राम की खुशी में दीपावली मनाने के अगले दिन अन्नकूट पर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन

दशरथमहल बड़ास्थान में बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य जी महाराज के सानिध्य में अन्नकूट पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। धनुषधारी भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान ज.गु.रामदिनेशाचार्य, ज.गु.आचार्य रत्नेश जी, संत रामभूषण दास कृपालु महाराज, महंत कन्हैयादास रामायणी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीरामबल्लभाकुंज में अधिकारी राजकुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य संत-महंतों ने शिरकत किया। सियाराम किला झुनकीघाट में डीएम अनुज झा, नगर विधायक, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित संतों ने महंत करूणानिधान शरण के सानिध्य में अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिड़ला मंदिर में प्रबंधक पवन सिंह के सानिध्य में अन्नकूट पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। नगरी के अन्य प्रमुख मंदिरों, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्री मणिराम दास की छावनी, अशर्फी भवन, हनुमान बाग, लक्ष्मण किला, लवकुश मंदिर, दिगंबर अखाड़ा, श्रीकालेराम मंदिर, गोलाघाट सद्गुरु सदन, हनुमत सदन, वेद मंदिर, श्रीराम जानकी जीवन मंदिर, हनुमत निवास, जानकी महल, विअहुति भवन, वीर भगवान आदि मंदिरों में पर्व के मद्देनजर गर्भगृह में विराजमान भगवान का विशेष पूजन-अर्चन किया गया और 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग राग अर्पित किया गया।
भगवान को भोग के बाद अन्नकूट का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे, विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

नाका स्थित हनुमानगढ़ी में महंत रामदास के संयोजन में हनुमान जी को 56 व्यंजनों का भोग लगाने से पूर्व विशेष पूजन-अनुष्ठान किया गया। हनुमान जी के श्रंगार में भी पूरा यत्न और समर्पण दिखा। भगवान के बाद भक्तों की भी सेवा हुई। देर रात तक जेवनार गायन में सिद्धहस्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में एसपीसिटी विजयपाल सिंह, एसपीग्रामीण शैंलेंद्र सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, राजेंद्र प्रताप सिंह, अनिल पांडेय, जर्नादन दत्त द्विवेदी, पुजारी प्रेम कुमार शुक्ल, रामनेवाजदास, अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed