फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Angry villagers surrounded Power house

गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा बिजली घर

Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers surrounded Power house
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
एक माह में चार बार ट्रांसफार्मर फुंकने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बीकापुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। तकरीबन तीन घंटे चले प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय में घुसने तक नहीं दिया। अधिकारियों के आने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। नायब तहसीलदार ने मौके पर ही फुंका ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उपकेन्द्र के साउथ फीडर का शेरपुरपारा बाजार में लगा 63 केबीए का ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिन से फुंका पड़ा है। एक माह के भीतर चौथी बार ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद सोमवार को क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उपकेंद्र का घेर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि तहसील दिवस सहित कई बार अधिकारियों से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की जा चुकी है लेकिन ई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर जल जाने से 26 निजी नलकूप व लगभग 50 उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल प्रधान सतीश कुमार मिश्र, फयाराम वर्मा, विकास, मुकेश, धर्मेन्द्र कुमार, अमृतलाल, रामनायक, गुड्डू उपाध्याय, राजकुमार, अर्जुन सहित अन्य ग्रामीणों ने ड्यूटी पर पहुंचे कर्मियों व अधिकारियों को कार्यालय में घुसने नहीं दिया। 


सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अविचल सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया और एसडीओ सत्यनारायण यादव व जेई दिलीप कुमार कनौजिया को ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश देते हुए ग्रामीणों को एक सप्ताह के भीतर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed