फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Anganwadi center did not open, strike continues

नहीं खुले आंगनबाड़ी केंद्र, हड़ताल जारी

Thu, 29 Sep 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center did not open, strike continues
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की ओर से की गई आठ सौ रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी मंजूर नहीं है। कार्यकर्ताओं ने हड़ताल खत्म नहीं की है, इससे गुरुवार को भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहे। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिले में काम काज ठप रहा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार से की गई बढ़ोतरी पर कार्यकर्ता गुरुवार को भड़क गए। कहा कि उन्हें भीख नहीं चाहिए। आठ सौ के साथ दो सौ रुपये और दिए जाने वाली राशि को भी वापस ले ले। कहा कि इतने कम पैसे में काम करना आसान नहीं है।
विज्ञापन


परियोजनाओं पर गुरुवार को महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। आंगनबाड़ी केंद्रों का ताला नहीं खोला। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए हड़ताल को प्रभावी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक रणवीर सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष सरोज सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार से की गई बढ़ोतरी कार्यकर्ताओं को मंजूर नहीं है। मयाबाजार परियोजना पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।


रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर गुरुवार को भी हड़ताल जारी रखी। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले ब्लॉक रुदौली की अध्यक्ष शशी किरन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed