{"_id":"64f6248a818d5dd4500fca84","slug":"anganbadi-resign-dismissed-faizabad-news-c-97-1-slko1021-2084-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, सात का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, सात का इस्तीफा
Tue, 05 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र कुमार पांडेय
अयोध्या। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में बड़ी कार्रवाई से हलचल मच गई है। 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं व मिनी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। सात को कार्रवाई से बचने के लिए इस्तीफा देना पड़ा है। यह कार्रवाई वर्षों से ड्यूटी से नदारद रहने सहित अन्य कारणों से की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में ड्यूटी से नदारद रहकर नौकरी चलाने का खेल चल रहा था। कार्रवाई की जद में आए इन कार्यकर्ताओं में कोई 17 साल से अनुपस्थित चल रहा था तो कोई 10 साल से। कई बार इसे लेकर जिले से लिखापढ़ी की गई लेकिन लापरवाह कार्यकर्ता काम पर नहीं लौटे। कई बार कार्रवाई की पृष्ठभूमि बनी लेकिन अनुमति या कोई दूसरा पेच फंसने से कार्रवाई लटक गई। लेकिन इस बार जिलाधिकारी से अनुमति के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई से हलचल मच गई है। इनमें जांच में शैक्षिक अभिलेख में गड़बड़ी पाए जाने का मामला भी है। अलग-अलग तिथियों में अब तक 11 सहायिकाओं/कार्यकर्ताओं और मिनी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी गई। जबकि कार्रवाई शुरू होने के बाद सात कार्यकर्ताओं ने विभाग को अपना इस्तीफा सौंप दिया। संवाद
सेवा समाप्ति के दायरे में आए ये कार्यकर्ता
शैक्षिक अभिलेख शैक्षिक अभिलेख में गड़बड़ी पर भैरोपुर टिकरा बीकापुर में तैनात सहायिका शांति देवी की सेवा समाप्त की गई। साल 2014 से ड्यूटी से अनुपस्थित न्योती रुदौली की सहायिका बिटाना देवी, 2016 से अनुपस्थित सरेठा रुदौली की सहायिका रेखा देवी, 2016 से अनुपस्थित अहरन सुवंश की सहायिका राजेश्वरी, 2006 से अनुपस्थित निमड़ी पिलाई हैरिंग्टनगंज की कार्यकर्ता मिथिलेश, 2013 से अनुपस्थित पदारथपुर हैरिंग्टनगंज की मिनी कार्यकर्ता पूनम पांडेय, 2010 से अनुपस्थित देवासूर्यभानपुर मयाबाजार की सहायिका शीला यादव, 2009 से अनुपस्थित मया बाजार की कार्यकर्ता रामावती, 2013 से अनुपस्थित राजापुर मयाबाजार की कर्याकर्तासुशीला वर्मा, 2013 से अनुपस्थित चल रही मड़ना पूराबाजार की कार्यकर्ता उर्मिला देवी और 2007 से अनुपस्थित चल रही यादवपुर, तारून की कार्यकर्ता प्रीती सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। कार्रवाई शुरू होने के बाद सहायिकाओं/कार्यकर्ताओं ने विभाग को इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन
वर्जन-
लंबे समय से अनुपस्थिति सहित अन्य कारणों को लेकर 11 आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं/ सहायिकाओं, मिनी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही सात अन्य ने अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं।
- एके त्रिपाठी, डीपीओ