{"_id":"5974d8824f1c1b53438b456a","slug":"all-over-again-ebullition-in-saryu","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उफनाई सरयू, कटान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर उफनाई सरयू, कटान तेज
फैजाबाद
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
पूराबाजार के पिपरी संग्राम में निरंतर बढ़ रहे जलस्तर से जारी है कटान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफनाई सरयू नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। इससे कछार क्षेत्रों में कटान में भी तेजी आई है। इससे आसपास के ग्रामीणों और घरों को लौट रहे विस्थापितों में बाढ़ से खौफ के बादल छाए हैं। रविवार को सुबह से हर घंटे एक सेमी नदी के जलस्तर में इजाफा होता रहा। केंद्रीय जल आयोग के नया घाट अयोध्या के अनुसार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 92. 360 मीटर रेकार्ड हुआ है। यह लाल निशान से 37 सेमी दूर है।
पहाड़ों पर हुई बारिश और गिरिजा बैराज से छोड़ा गया एक लाख 7 हजार 287 क्यूसेक पानी से उत्तर क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं। वहीं शारदा बैराज में 25 हजार क्यूसेक व बनबसा बैराज में 56 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सरयू नदी का जलस्तर में कई दिनों बाद इजाफा होने से आसपास के गांव फिर बाढ़ से घिर गए हैं।
रौनाही बंधे के निकट महंगू का पुरवा, अब्बूपुरवा, मुजेहना व सराय नासिर गांव बाढ़ से घिर गए हैं। नदी यहां कटान भी कर रही है। वहीं बिल्वहरि बंधे के निकट राय पहलवारा व सराय राशी गांवों में पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है सरयू नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 15 सेमी का इजाफा हुआ है। बाढ़ खंड के एक्सईएन जीपी यादव का कहना है कि अभी नदी लाल निशान के नीचे ही रहेगी, लेकिन जलस्तर उपरप नीचे होने से तटवर्ती इलाकों में कटान तेज होगी।