{"_id":"5867da484f1c1b3f7aeeaecf","slug":"all-of-the-schools-closed-for-seven-to-eight-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सात तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा आठ तक के सभी स्कूल सात तक बंद
फैजाबाद
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
गुप्तारघाट स्थित कंपनी गार्डेंन में झूले का आनंद उठाते बच्चे व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी विवेक कुमार ने कड़ाके की ठंड व शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को सात जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार को 11 बजे तक जिले में घना कोहरा छाया रहा। साढ़े ग्यारह बजे के बाद हल्की धूप दिखी तो लोगों को गलन और ठंड से कुछ राहत मिल गयी। सूर्य की किरणें लोगों को सुखद अहसास कराने लगीं।
इसकी वजह से तापमान भी एक-एक डिग्री बढ़ गया। रविवार को भी सुबह-शाम कोहरा रहने और दिन में हल्की धूप रहने की उम्मीदें हैं। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को जिले में तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। कोहरे से अभी निजात की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
उधर कोहरे की मार से रेल-सड़क यातायात प्रभावित रहा। कोहरा बर्फीली बूंदें बनकर गिर रहा था। रेल व सड़क से आने-जाने वालों की हालत पस्त थी। ट्रेनें भी समय की पटरी से उतरी दिखीं।
डाउन दिल्ली आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस के सर्वाधिक 11 घंटे की देरी से आने की उम्मीदें थी। अप दिल्ली फैजाबाद, डाउन देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेनों के पांच घंटे बाद, डाउन दिल्ली-मालदा के छह घंटे, डाउन अमृतसर-टाटा नगर के आठ घंटे, अप इलाहाबाद-बस्ती के चार घंटे और डाउन कोटा-पटना के करीब छह घंटे बाद स्टेशन पर पहुंचने की संभावना जतायी जा रही थी।