फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akhilesh Yadav in Faizabad.

अखिलेश बोले, 'अगली बार सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे दो-दो साड़ियां'

Mon, 18 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिल्कीपुर (फैजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, मिल्कीपुर (फैजाबाद) Updated Mon, 18 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav in Faizabad.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरी तरह चुनावी मूड में हैं। अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के अलावा उन्होंने अगली बार सत्ता में आने पर महिलाओं को दो-दो साड़ी देने का भी ऐलान किया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव फैजाबाद के मिल्कीपुर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को सप्ताह में एक दिन मिल रहा दूध शीघ्र की रोजाना मिलेगा। वे डेयरी का विस्तार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सरायधनेठी गांव को भी आई स्पर्श योजना से विकसित करने की घोषणा की।
विज्ञापन


इसके बाद हुई सभा में मुख्यमंत्री ने भगवान राम की नगरी में आने पर खुद को धन्य बताते हुए कहा कि अयोध्या-फैजाबाद पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह रामनगरी के साथ डॉ. लोहिया और आचार्य नरेंद्रदेव की पूज्य भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने काफी देर तक बाबू जगजीवन प्रसाद और अपने पारिवारिक रिश्तों की चर्चा की। सीएम ने कहा कि पराग डेयरी की हालत पूरे प्रदेश में खस्ता हो गई थी, धीरे-धीरे सुधार हुआ है।

दुग्ध उत्पादन व रोजगार के लिए कामधेनु योजना का जिक्र करते हुए कहा कि दूध का उत्पादन बढ़ा है। डेयरी के जरिए सरकार परिषदीय स्कूलों में सप्ताह में एक दिन बच्चों को मिलने वाले दूध को जल्द की रोजाना अनिवार्य करने जा रही है। इससे बच्चों का स्वास्थ्य सुधरेगा, साथ ही गो-पालन व आमदनी में वृद्धि होगी। किसान को अपने गांव में ही बाजार व रोजगार मिलेगा।

इस योजना को बताया सरकार की खास उपलब्धि

Akhilesh Yadav in Faizabad.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ललितपुर बिजली घर को ठीक कराया है। अब प्रदेश को ज्यादा बिजली मिल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में आमूल-चूल सुधार के लिए 108 व 102 एंबुलेंस सेवा को अपनी सरकार की खास उपलब्धि बताया।

कहा कि समाजवादी पेंशन से लोगों को फायदा मिल रहा है। अगली सरकार बनने पर महिलाओं को दो-दो साड़ियां देंगे। कहा कि समाजवादी एक्सप्रेस वे परियोजना देश की सबसे बड़ी योजना है, वह इस इलाके से गुजरेगी।

मुख्यमंत्री ने बच्चों व मेधावियों को बेहतर लैपटॉप देने, किसानों को गन्ने का भुगतान करने, गन्ने का अधिकतम मूल्य दिलाने, एक्सप्रेस वे के किनारे आलू मंडी बनाने की बात कही।

कहा कि पुलिस भर्ती में सिपाही के लिए अब परीक्षा के बजाय सीधी भर्ती की जा रही है। सरकार ने 70 हजार युवाओं की भर्ती की है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, अहमद हसन, अवधेश प्रसाद, राममूर्ति वर्मा, अवध विवि के कुलपति जीसीआर जायसवाल, एनडी कृषि विवि के कुलपति अख्तर हसीब आदि भी मौजूद रहे।

मुंह दिखाई में ही हुई थी मेडिकल कालेज की घोषणा

Akhilesh Yadav in Faizabad.

सीएम ने जिस फैजाबाद मेडिकल कॉलेज की सोमवार को फिर घोषणा की, उसे वे सीएम बनते ही पहली बार यहां अयोध्या विधायक तेजनारायण पांडेय पवन की शादी के प्रीतिभोज में बतौर मुंह दिखाई तीन साल पहले ही कर चुके थे।

सीएम ने तब मेडिकल कॉलेज के साथ अयोध्या-फैजाबाद को नगर निगम बनाने का भी ऐलान किया था।

मगर सोमवार को नगर निगम के मुद्दे पर कुछ नहीं बोले। सीएम ने कहा कि वे जल्द फैजाबाद आकर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed