फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   agriculture university

Ayodhya News: प्रो. प्रतिभा बनीं कृषि महाविद्यालय की पहली महिला अधिष्ठाता

Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
agriculture university
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने कृषि जीव एवं रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रतिभा सिंह को कृषि महाविद्यालय का अधिष्ठाता नियुक्त किया है। कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता पद पर कार्य कर रहे डाॅ. वेद प्रकाश 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। डाॅ. प्रतिभा कृषि विश्वविद्यालय में 23 मार्च 1992 से अपनी सेवा दे रहीं हैं। वह वाराणसी की मूल निवासी हैं। उन्हें न्यूट्रीशन पर दो किताबें लिखने का भी श्रेय प्राप्त है। उन्होंने पीएचडी की डिग्री आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि और ग्रेजुएशन की शिक्षा हरियाणा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय से प्राप्त की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। छात्र हित उनके लिए सर्वोपरि होगा। उनके अधिष्ठाता बनाए जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed