फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Agriculture university did not pay workers

कृषि विवि कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Tue, 07 Jul 2015 11:12 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
इसीलिए कर्मचारियों को जून माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इससे करीब 1500 कर्मचारी परेशान है। कृषि विश्वविद्यालय में प्रबंध परिषद की बैठक में सदस्यों के बीच चर्चा के उपरांत प्रत्येक वित्तीय वर्ष का बजट पारित किया जाता है।
विज्ञापन


नए वित्तीय वर्ष में भले तीन माह गुजर गए हैं, लेकिन कुलपति की ओर से अभी तक प्रबंध परिषद की बैठक नहीं आमंत्रित की गई है। इस वजह से विश्वविद्यालय का बजट भी अभी नहीं अनुमोदित हो सका है।
विज्ञापन


बीते दिनों जब दो माह से कर्मियों को वेतन नहीं मिला था, इसको लेकर हलचल मची थी, तो कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने परिषद के कुछ नामित सदस्यों की सहमति पर शासनादेश के अनुसार बाई सर्कुलेशन के माध्यम से दो माह अप्रैल व मई का वेतन वार्षिक बजट से भुगतान करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कुलपति की ओर से जल्द बैठक संपन्न कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक बैठक नहीं हुई। इससे विश्वविद्यालय के करीब 1500 कर्मियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। बताया जा रहा कि बजट न पारित होने से अभी तक जून माह का वेतन नहीं मिला है।

जबकि जुलाई में एक सप्ताह बीत गया। जुलाई का महीना होने से कर्मियों को अपने बच्चों की पढ़ाई व फीस की चिंता सता रही है। कर्मचारी कल्याण परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कुलपति पर कर्मचारी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता। इसी का नतीजा है कि आज कर्मी वेतन के लिए तरस रहे हैं। एनडी कृषि विवि फैजाबाद के वित्त नियंत्रक सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-16 का वार्षिक बजट न अनुमोदित हो पाने से कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा सकता।


पिछले दिनों नियमों के अनुसार दो माह का वेतन निकाल दिया गया था। अब शासनादेश में ऐसा प्रावधान नहीं है कि बिना अनुमोदन बजट खर्च किया जाए। बजट प्रबंध परिषद की बैठक न होने से अनुमोदित नहीं हो सका है। बैठक के बारे में कुलपति जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed