फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Agricultural University is the pilgrimage center of farmers: Dr. Bijendra

किसानों का तीर्थस्थल है कृषि विश्वविद्यालय : डॉ. बिजेंद्र

Sat, 26 Mar 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Agricultural University is the pilgrimage center of farmers: Dr. Bijendra
अयोध्या। कृषि विश्वविद्यालय किसानों का तीर्थ स्थल है जो छात्रों तथा किसानों के लिए ही जाना जाता है। पहले छात्रों के बारे में सोचें क्योंकि वही देश के भविष्य हैं। इसके बाद किसानों का नंबर आता है। बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए हम पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित हैं। सभी साथी बच्चों को शिक्षित एवं दीक्षित करने में पूरा सहयोग दें। साथ ही साथ खेलकूद को भी प्राथमिकता दें तभी उनका सर्वांगीण विकास होगा। ये बातें आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय कर्मियों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

कुलपति के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव की अध्यक्षता में गठित आयोजन समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन समिति की ओर से कुलपति एवं उनकी धर्मपत्नी मीना सिंह को स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि मेरा संकल्प है कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को समूचे देश में अग्रणी विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित कर सकूं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में जल्द ही टेक्नोलॉजी फार्म स्थापित होगा तथा इस कृषि विश्वविद्यालय को एग्री टूरिज्म के रूप में स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक कृषि फार्म की बाउंड्रीवॉल निर्मित कराई जाएगी। कहा कि बीज उत्पादन में अभी हमारा विश्वविद्यालय बहुत पीछे था जिसमें बढ़ोतरी हुई है लेकिन अभी और बढ़ाने के लिए हमें पूरी मेहनत और लगन से काम करना होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव ने कहा कि वर्तमान कुलपति की मेहनत और प्रयास का परिणाम है कि विश्वविद्यालय रैंकिंग में 16 पायदान ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed