फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   agricultur

असहाय व दिव्यांग की सेवा ही सच्ची मानवता

Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
agricultur
1-अयोध्या-पुण्यतिथि पर ट्राई साइकिल,व्हीलचेयर का निशुल्क वितरण करते मिल्कीपुर विधायक,गोसाईगंज व - फोटो : FAIZABAD
पूरा बाजार (अयोध्या)। यह आवश्यक नहीं है कि सदैव व्यक्ति भक्ति में लीन रहे, वह भी क्षण भक्ति का होता है जब व्यक्ति दूसरे के काम आए। दिव्यांग होने से कुछ नहीं होता, बस साहस होना चाहिए। तमाम दिव्यांगों ने अपने उत्कृष्ट कार्य से देश और समाज का नाम रोशन किया है, इसलिए हम सभी लोगों को असहाय व दिव्यांगों की सहायता करते हुए उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को देवगढ़ में कृषि वैज्ञानिक डा.एसपी सिंह भूटानी के आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राम शंकर दास ने व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता गौरी शंकर दास व संचालन बंटी सिंह ने किया।
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 40 ट्राई साइकिल, 10 व्हील चेयर, 50 साइकिल ठेला, 50 बैसाखी व 200 सिलाई मशीन असहाय और दिव्यांगों को मुख्य अतिथि राम शंकर दास व कार्यक्रम के आयोजक विकास सिंह ने नि:शुल्क वितरित किया। इस अवसर पर गोसाईगंज के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, बीकापुर के विधायक शोभा सिंह , मिल्कीपुर के विधायक बाबा गोरखनाथ, जंग बहादुर सिंह, चंद्राशु महाराज आदि ने भी असहाय व दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया। कार्यक्रम के आयोजक विकास सिंह ने अतिथियों व क्षेत्रीय गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed